Alia Bhatt Delivery: आलिया भट्ट के अस्पताल में भर्ती होते ही फैंस हुए उत्साहित, बधाई देते हुए बोले 'मम्मी बनने की...'

Alia Bhatt Delivery: जब से मीडिया में यह खबर आई है कि रणबीर कपूर ने अपनी पत्नी आलिया भट्ट को अस्पताल में भर्ती कराया है, तब से ही फैंस उत्साहित नजर आ रहे हैं। फैंस लगातार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को बधाई भरे संदेश दे रहे हैं और इनके होने वाले बच्चे के लिए दुआएं दे रहे हैं।

Alia Bhatt Delivery: टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट ने अपनी पिछली ही रिपोर्ट में आपको इस बात की जानकारी दी है कि अदाकारा आलिया भट्ट मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती हो गई हैं। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के पति रणबीर कपूर (Ranbir Kapooor) उन्हें सुबह लगभग 7:30 बजे लेकर अस्पताल में पहुंचे, जहां वो अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैंस इस खबर को सुनने के बाद काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। रणबीर-आलिया के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर खुशियां मना रहे हैं और बोल रहे हैं कि #Ralia उन्हें साल 2022 की सबसे बड़ी खुशखबरी देने के लिए तैयार हैं।

Alia Bhatt Delivery

Alia Bhatt Delivery

फैंस में दिखा गजब का उत्साह

जब से यह खबर सामने आई है कि रणबूर कपूर ने अपनी पत्नी आलिया भट्ट को मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया है तब से फैंस के बीच में लगातार उत्साह नजर आ रहा है। फैंस बॉलीवुड के इस कपल को लगातार बधाइयां दे रहे हैं। एक फैन ने सोशल मीडिया पर लिखा है, 'मैं #Ralia का बहुत बड़ा फैन हूं। मुझे इस पल का बेसब्री से इंतजार था। आखिरकार वो पल आ ही गया है। मुझे खुशी है कि ये कपल माता-पिता बनने वाला है।' तो वहीं दूसरी फैन ने लिखा है, 'रणबीर-आलिया ने सुबह-सुबह खुशखबरी दी है, भगवान उनका घर खुशयों से भर दें।'

End of Feed