Alia Bhatt B'day: आलिया भट्ट को सास नीतू कपूर और ननद रिद्धिमा कपूर ने ऐसे दी जन्मदिन की बधाई, देखें पोस्ट

Neetu-Riddhima Wish Alia Happy B'day: बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट आज अपना 30वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उन्हें सास नीतू कपूर और ननद रिद्धिमा कपूर ने क्यूट अंदाज में बधाई दी है। नीतू और रिद्धिमा का पोस्ट इस वक्त इंटरनेट पर चर्चा में बना हुआ है।

Neetu-Riddhima Wish Alia Happy B'day: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की क्यूट अदाकारा आलिया भट्ट आज अपना 30वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं, जिस मौके पर उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। अदाकारा आलिया भट्ट के फैंस सुबह से ही उनके लिए दुआएं मांग रहे हैं। इस वक्त सोशल मीडिया आलिया भट्ट के फैंस के ट्वीट्स से भरा पड़ा है। फैंस के साथ-साथ आलिया भट्ट के करीबी लोग भी उनके लिए लगातार पोस्ट शेयर कर रहे हैं। अदाकारा आलिया भट्ट की सास नीतू कपूर और ननद रिद्धिमा कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर उनके लिए प्यार भरे पोस्ट किए हैं, जो इस वक्त चर्चा में हैं। नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर ने आलिया भट्ट के लिए क्यूट अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

Alia Bhatt B'day: आलिया भट्ट को सास नीतू कपूर और ननद रिद्धिमा कपूर ने ऐसे दी जन्मदिन की बधाई, देखें पोस्ट

Alia Bhatt B'day: आलिया भट्ट को सास नीतू कपूर और ननद रिद्धिमा कपूर ने ऐसे दी जन्मदिन की बधाई, देखें पोस्ट

अदाकारा नीतू कपूर ने आलिया भट्ट को बताया बहूरानी

अदाकारा नीतू कपूर अपनी बहू आलिया भट्ट को बेटी की तरह प्यार करती हैं। जब भी ये दोनों एक साथ देखी जाती हैं, तब इनके बीच कमाल की बॉन्डिंग देखने को मिलती है। नीतू कपूर ने कुछ देर पहले ही आलिया भट्ट के लिए प्यारा सा पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने आलिया को बहूरानी कहकर पुकारा है। नीतू कपूर ने पोस्ट में लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे बहूरानी.... मेरी तरफ से तुम्हारे लिए खूब सारा प्यार।'

End of Feed