आलिया की एक और हमशक्ल ने मचाया तहलका, सेलेस्टी बैरागी और इस लड़की में कौन लगी आपको बेहतर?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 11:37 AM IST

Alia Bhatt Lookalike: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद हर कोई दंग रह गया। इस इंस्टाग्राम रील में एक लड़की नजर आ रही है जो आलिया भट्ट की हमशक्ल है। सेलेस्टी बैरागी के बाद अब लोगों को आलिया भट्ट की एक और हमशक्ल मिल गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर छाई आलिया की हमशक्ल की वीडियो।
  • यह वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स रह गए दंग।
  • लोगों ने कहा आलिया की कार्बन कॉपी है यह लड़की।

Alia Bhatt Lookalike Video Went Viral: बीते कुछ सालों में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना बहुत बड़ा नाम कमाया है। अब इस हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अदाकारा के नाम के सिक्के चलते हैं। जैसे-जैसे अदाकारा सफलता की सीढ़ियां चढ़ती जा रही हैं वैसे-वैसे उनकी फैन फॉलोइंग भी तगड़ी होती जा रही है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनके डायलॉग्स पर रील्स बनाते हैं तो कुछ लोग उनके गाने पर डांस करते हुए नजर आते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक और वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की लिप्सिंग करती हुई नजर आ रही है (Alia Bhatt Lookalike)। लेकिन मजे की बात तो यह है कि यह लड़की आलिया भट्ट की हमशक्ल है जिसे देखकर सबके होश उड़ गए हैं (Alia Bhatt Doppelganger)।

इस वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि आलिया भट्ट की हमशक्ल 'मुझे नहीं पता है, मुझसे मत पूछो ना' पर‌ लिप्सिंग कर रही है (Alia Bhatt Doppelganger Video)। यह लड़की एकदम आलिया भट्ट की कार्बन कॉपी लग रही है (Alia Bhatt Lookalike Video)। इस लड़की का नाम रोशनी सोनी बताया जा रहा है। खबरों के अनुसार, रोशनी सोनी (Roshni Sony Video) बेंगलुरु की रहने वाली है। जिसने भी रोशनी का यह वीडियो देखा वह हक्का-बक्का रह गया (Roshni Sony Viral Video)। यह वीडियो देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'वाओ कार्बन कॉपी।'

End of Feed