Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani sets videos Leaked:रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की मचअवेटेड फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। यह देखते हुए कि दोनों की जोड़ी पहले एक हिट फिल्म दे चुकी है। ऐसे में दर्शकों को आलिया और रणवीर के साथ आने का बेसब्री से इंजतार है। अब दर्शकों की इसी बीच बल्ले-बल्ले हो गई हैं क्योंकि उनको सेट से कुछ एक्सक्लूसिव शूटिंग फुटेज देखने को मिल गए हैं। जी हां, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के सेट से कुछ शूटिंग वीडियोज लीक हो गए हैं। जिसमें दोनों सितारे एक गाने की शूटिंग करते दिख रहे हैं। ये तस्वीरों और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
दरअसल फिल्म के एक गाने की शूटिंग कश्मीर में हो रही है। हाल ही में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट कश्मीर के लिए रवाना हुए थे। अब फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के इसी गाने की शूटिंग के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसके बाद फैंस बेहद उत्साहित हो गए हैं।
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियोज में आलिया भट्ट एक कार में बैठी नजर आ रही हैं और उन्हें एक कैमरा शूट कर रहा है। वहीं दूसरे एक वीडियो में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के साथ करण जौहर बैठे नजर आ रहे हैं। तीनों के बीच कुछ खास चर्चा होती नजर आ रही है।
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' इसी साल 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। करण जौहर के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी महत्वपूर्ण भूमिका हैं।
