Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Daughter: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) को झलक हर कोई देखना चाहता है। फिलहाल रणबीर और आलिया ने अपनी बेटी को सभी की नजरों से बचा कर रखा हुआ है। राहा कपूर के जन्म के बाद से ही रणबीर और आलिया ने फैंस से गुजारिश की थी कि वह उनकी प्राइवेसी को बनाए रखें। हालांकि अब ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब जल्द ही फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। रणबीर और आलिया अपनी बेटी की फोटो शेयर करने वाले हैं। कपूर परिवार में हर साल क्रिसमस के मौके पर पूरी फैमिली एक साथ मिलती है। उम्मीद है इस बार क्रिसमस के मौके पर रणबीर और आलिया अपनी बेटी का चेहरा फैंस को दिखाने वाले हैं।
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Daughter Raha Kapoor
रणधीर कपूर के घर पर जमेगा रंग
हर साल की तरह ही इस बार भी क्रिसमस के मौके पर पूरा कपूर परिवार रणधीर कपूर के घर पर इकट्ठा होने वाला है। यह साल कई मायनों में खास है। इस बार आलिया भट्ट कपूर परिवार की बहू के तौर पर इस जश्न में शामिल होने वाली हैं, वहीं दूसरी और नन्ही राहा कपूर भी क्रिसमस पार्टी में नजर आ सकती हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि क्रिसमस के मौके पर एक फैमिली फोटो शेयर की जा सकती हैं जिसमें राहा कपूर भी नजर आने वाली हैं। इस मौके पर तैमूर, जेह और राहा कपूर एक साथ नजर आ सकते हैं।
आलिया और रणबीर काम पर लौटे
इस बीच रणबीर कपूर और आलिया भट्टा काम पर वापस लौट गए हैं। दोनों ही शूटिंग सेट्स पर नजर आए हैं। आलिया भट्ट प्रेग्नेंसी के बाद अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं। एक तरफ जहा रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ तू झूठी मैं मक्कार में नजर आने वाले हैं वहीं आलिया Heart of Stone फिल्म के साथ अपना हॉलीवुड डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
