Brahmastra OTT Release: ओटीटी पर धूम मचाने को तैयार ब्रह्मास्त्र, क्या तोड़ पाएगी इन फिल्मों का रिकॉर्ड

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 07:35 AM IST

Brahmastra OTT Release Date: बॉलीवुड अदाकारा अलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र अब ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए थे। अब देखना होगा कि ये फिल्म ओटीटी पर कैसा प्रदर्शन करती है।

Brahmastra OTT Release : 9 सितंबर को रिलीज हुई बॉलीवुड अदाकारा अलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर इतिहास रच दिया था। कोरोना काल के बाद जिन चार फिल्मों ने 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है उनमें एक ब्रह्मास्त्र भी है। इस फिल्‍म का बजट 410 करोड़ रुपये है और 25 दिन में इस फिल्‍म ने 425 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन कर इतिहास रच दिया था। लंबे समय बाद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सूखे को खत्म किया था। इस फिल्म ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के करियर को भी बूस्टर डोज देने का काम किया था और अब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर-स्टारर एडवेंचर-माइथोलॉजिकल फंतासी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' ओटीटी पर आ रही है।

Brahmastra OTT Release: ओटीटी पर धूम मचाने को तैयार ब्रह्मास्त्र, क्या तोड़ पाएगी इन फिल्मों का रिकॉर्ड

शक्तिशाली अस्त्रों की ताकत दिखाने वाली ब्रह्मास्त्र ओटीटी पर भी कई भाषाओं में देखने को मिलेगी। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। रिलीज डेट की बात करें तो 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' 4 नवंबर, 2022 से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध होगा। शादी के बाद रणबीर और आलिया पहली बार अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) में एक साथ नजर आए। अयान मुखर्जी द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, शाहरुख खान और नागार्जुन अक्किनेनी भी हैं।

End of Feed