Love And War: मार्च 2026 में नहीं रिलीज होगी आलिया-रणबीर की फिल्म, इतने महीने आगे बढ़ी डेट

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 30, 2025, 09:39 AM IST

Love And War Release Delay: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की लीड रोल वाली फिल्म लव एंड वॉर (Love And War) की रिलीज को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म लव एंड वॉर की रिलीज में इस वजह से देरी देखने को मिल सकती है।

Love And War Release Delay: बॉलीवुड की हिट जोड़ी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) एक बार फिर स्क्रीन पर धमाल मचाने को तैयार हैं। संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर (Love And War) की शूटिंग जोरों पर है। हाल ही में दोनों ने मुंबई की फिल्म सिटी में रात भर शूटिंग की, और सुनने में आया है कि ये सीन काफी इमोशनल और दमदार हैं। इस सीन के साथ-साथ रिपोर्ट में फिल्म की रिलीज में देरी की बात भी बताई गई है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की ये फिल्म अब इतने महीने लेट रिलीज होने वाली है।

Love And War Release Delay

'लव एंड वॉर' की रिलीज में होगी देरी

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म लव एंड वॉर एक बार फिर चर्चा में गई है। बॉलीवुड हंगामा की खबर के अनुसार रणबीर और आलिया ने शाम 6 बजे से सुबह तक शूटिंग की। ये सीन फिल्म सिटी के जोकर मैदान में शूट किए गए। इन सीन्स में दोनों के बीच कुछ इमोशनल मोनोलॉग्स हैं, जो कहानी में एक नई जान डाल देंगे। शूटिंग का ये शेड्यूल जल्द खत्म होगा, इसके बाद टीम इंडोर सीन्स पर काम शुरू करेगी। इस रिपोर्ट में साथ ही साथ रिलीज डेट को लेकर भी अपडेट दिया गया है। रिपोर्ट में बताया गया कि शूटिंग में हो रही देरी की वजह से फिल्म 'लव एंड वॉर' की रिलीज को 3 महीने आगे बढ़ा दिया गया है। आपको बता दें कि पहले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ये मूवी मार्च 2026 में रिलीज होने वाली थी।

End of Feed