Ali Fazal and Richa Chadha: ‘मेहंदी सुखाई है मैनें फूंक-फूंक कर’ अली फजल ने शेयर की शादी की खूबसूरत तस्वीरें

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 07:18 PM IST

Ali Fazal and Richa Chadha Wedding: अभिनेता अली फजल और एक्ट्रेस ऋचा चड्डा फिलहाल अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों मे हैं। अब अली फजल ने अपनी शादी के जश्न की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। यह तस्वीरे उनके मेहंदी समारोह की हैं जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • अली फजल और ऋचा चड्डा की शादी की तस्वीरें सुर्खियों में हैं।
  • अली फजल ने अब मेहंदी समारोह की फोटो शेयर की हैं।
  • दोनों एक्टर बीते काफी समय से एक साथ रिलेशन में थे।

Ali Fazal and Richa Chadha: अभिनेता अली फजल (Ali Fazal) जो गुड्डू भैया के नाम से भी जाने जाते हैं, वह अभिनेत्री ऋचा चड्डा (Richa Chadha) से शादी के बाद काफी सुर्खियों मे हैं। एक्टर ने अपनी पत्नी ऋचा चड्ढा के साथ शादी के जश्न की कुछ तस्वीरें (Ali Fazal and Richa Chadha Wedding Photos) शेयर की हैं। बीते काफी समय से दोनों एक्टर्स रिलेशन में थे जिसके बाद से ही दोनों की शादी को लेकर भी काफी समय से इंतजार था। इस बीच करीबी दोस्तों और परिवार के साथ दोनों ने बड़े धूम-धाम से शादी कर ली है।

Ali Fazal and Richa Chadha

Ali Fazal and Richa Chadha

फूंक-फूंक के सुखाई है मेंहदी

शादी के बाद से ही सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरे काफी वायरल हो रही है। लोग भी बॉलीवुड की इस नए कपल को काफी प्यार दे रहे हैं। अली ने हाल ही में अपने मेहंदी समारोह से नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। अली ने उनके पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘वाइब थी यार @therichachdha मेहंदी सुखाई है मैंने तुम्हारी फूंक फूंक के। उसी पे हैप्पी बर्थडे गा देते हैं।’

End of Feed