Border 2 में हुई इन स्टार्स की वापसी, अक्षय खन्ना-सुनील शेट्टी को देख भावुक हुए लोग

Border 2 Cameo: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म बॉर्डर 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इस बीच ये खबर सामने आई है कि फिल्म बॉर्डर 2 में कई बड़े स्टार्स ने कैमियो किया है। इस बात से लोग और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...

Border 2 Cameo: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म बॉर्डर 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म का लोगों को काफी समय से इंतजार था। अब सभी लोग पहले दिन ही मूवी को दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। एक्स पर सुबह से ही फिल्म बॉर्डर 2 ट्रेंड कर रही है। फिल्म को देखने के बाद लोग अपनी राय दे रहे हैं। बता दें कि फिल्म बॉर्डर 2 में कई बड़े स्टार्स ने कैमियो किया है। इस बात से लोग और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। आइए नजर डालते हैं इस रिपोर्ट पर...

इन स्टार्स को देख भावुक हो गए लोग

सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की बॉर्डर 2 फिल्म साल 1971 के भारत-पाक युद्ध की कहानी को तीन मोर्चों पर दिखाती है। फिल्म आपको पसंद आए या न आए, यह अलग बात है, लेकिन मेकर्स ने आखिरी में एक ऐसा सरप्राइज छिपाया है जो दर्शकों को चौंका देगा। सनी देओल सिख रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कालेर के रूप में शानदार लौटे हैं। उनके डायलॉग्स और इंटेंस सीन से थिएटर गूंज उठता है लेकिन सबसे ज्यादा छूने वाले वो साइलेंट पल हैं, जब फतेह सिंह दुख में झुक जाते हैं और उन सैनिकों को याद करते हैं जो देश के लिए जान दे गए। दरअसल, फतेह सिंह अपनी पत्नी सिमी कालेर के साथ गुरुद्वारे में अपने बेटे की याद में प्रार्थना करते हैं। जंग खत्म हो चुकी है, धूल बैठ गई है, चारों तरफ खामोशी है। प्रार्थना के बाद फतेह सिंह ऊपर देखते हैं और उन सबको याद करते हैं जो चले गए। तभी पुराने चेहरे नजर आते हैं। अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी और सुदेश बेरी यूनिफॉर्म में मुस्कुराते हुए दिखते हैं, जैसे फतेह सिंह को उनका सम्मान दे रहे हों। रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय, सुनील और सुदेश के ये विजुअल एआई से बनाए गए हैं, लेकिन इतने सच्चे लगते हैं कि यादें ताजा हो जाती हैं।

End of Feed