Shah Rukh Khan की 'किंग' में हुई अक्षय ओबेरॉय की धांसू एंट्री, बिना स्क्रिप्ट पढ़े कह दी थी हां

Akshay Oberoi's Next is Shah Rukh Khan's King: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अक्षय ओबेरॉय (Akshay Oberoi) ने हाल ही में जूम के साथ बात करते हुए यह कन्फर्म कर दिया है कि वो शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'किंग' (King) में अहम रोल निभाते हुए नजर आएंगे।

Akshay Oberoi's Next is Shah Rukh Khan's King: अक्षय ओबेरॉय बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े-बड़े बजट की फिल्में कर फैन्स के बीच अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। 2 अक्टूबर के दिन अक्षय ओबेरॉय को वरुण धवन-जान्हवी कपूर की रोमाटिक कॉमेडी मूवी 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) में देखा जाएगा। इस मूवी का दर्शकों को बड़ी बेताबी से इंतजार है। ऐसे में अब अक्षय ओबेरॉय (Akshay Oberoi) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में जूम के साथ बात करते हुए अक्षय ओबेरॉय ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि वो बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'किंग' (King) का हिस्सा होंगे।

Akshay Oberoi's Next is Shah Rukh Khan's King

Pics Credit: IMDb

'किंग' का हिस्सा बने अक्षय ओबेरॉय

जूम से बात करते हुए अक्षय ओबेरॉय ने शाहरुख खान की 'किंग' का हिस्सा होने की खबरों पर पक्की मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा, 'सिद्धार्थ और ममता आनंद मेरी लाइफ की वफादारी हैं। उनका जब कॉल आया किंग के लिए मैंने कोई सवाल नहीं पूछा बस फ्लाइट में बैठके पहुंच गया पोलैंड।'

End of Feed