भूत बंगला की रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने महाकाल के किए दर्शन, सासू मां डिंपल कपाड़िया भी दिखीं साथ

Akshay Kumar Visits Mahakaleshwar Temple: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिल्म भूत बंगला की रिलीज से पहले बाबा महाकाल की शरण में पहुंच गए. इस मौके पर अक्षय कुमार के साथ डिप्पल कपाड़िया और टाइगर श्रॉफ भी दिखे.

Akshay Kumar Visits Mahakaleshwar Temple: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार बाबा भोलेनाथ की भक्ति में लीन दिखे। 1 अप्रैल यानी आज ही सुबह सुबह अक्षय कुमार उज्जैन में नजर आए। यहां पर वह महाकालेश्वर के दर्शन करने पहुंचे। अक्षय कुमार के साथ मंदिर में उनकी सासू मां डिप्पल कपाड़िया और एक्टर टाइगर श्रॉफ भी नजर आए। माथे पर तिलक लगाए अक्षय कुमार बाबा भोलेनाथ की भक्ति करते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार के वीडियोज और तस्वीरे सामने आ गई हैं, जिसमें वह और डिप्पल कपाड़िया माथे पर तिलक लगाए भीड़ में सबसे आगे खड़े हैं और सिर्फ भोलेनाथ के दर्शन कर रहे हैं। इस मौके पर अभिनेता के चेहरे पर अलग ही सूकून है।

भोलेनाथ की शरण में अक्षय कुमार

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) में देखने के लिए फैंस की भीड़ लग गई। व्हाइट कुर्ता पायजामा में अक्षय ने एक दम सिंपल लुक के साथ मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस मौके का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पूजा करते हुए एक संकप्ल लेते हुए नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार के हाथ में जल है और सामने से पंडित जी मंत्रों का उच्चारण कर रहे हैं। इसके अलावा, अक्षय कुमार ने मंदिर में माथा टेकने के बाद मीडिया से भी बात की। इस मौके पर जब मीडिया ने उनसे पूछा कि उन्होंने देश के लिए में क्या मांगा तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि बिल्कुल देश के लिए परिवार के लिए और सबके लिए पूरे मन से कामना की है। यही कामना की है कि हमारा देश हमेशा अव्वल रहे। मतलब हम यूं ही आगे बढ़ते रहे। बस यही कामना की है। अक्षय कुमार के साथ

twitter- photo credit

कब रिलीज हो रही है अक्षय कुमार की फिल्म

बता दें कि अक्षय कुमार की इन दिनों अपनी फिल्म भूत बंगला की वजह से चर्चा में हैं। अभिनेता की ये फिल्म 10 अप्रैल को थिएटर में रिलीज होने वाली है और इससे पहले ही अक्षय कुमार ने बाबा महाकाल के दर्शन किए हैं। अक्षय इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। बीते दिनों ही वह नागिन 7 के सेट पर भी अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे थे। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार का सामना धुरंधर 2 से होगा। रणवीर सिंह की फिल्म को रिलीज हुए तब तक 23 दिन हो जाएंगे लेकिन अभी धुरंधर 2 का क्रेज कम होता हुआ नहीं दिख रहा है। ऐसे में इस फिल्म की कमाई में बुरा असर पड़ सकता है।

End of Feed