Jawan के क्रेज के बीच रिलीज हुआ Akshay Kumar की Mission Raniganj का मोशन पोस्टर, अक्टूबर में दस्तक देगी फिल्म

Akshay Kumar Mission Raniganj Motion Poster Release: बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार जल्द ही 'मिशन रानीगंज' में नजर आने वाले हैं। उनकी अपकमिंग मूवी का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है। बता दें कि फिल्म अक्टूबर तक रिलीज हो सकती है।

Akshay Kumar Mission Raniganj Motion Poster Release: बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार 'ओएमजी 2' से सबका दिल जीता था। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। वहीं अब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) 'मिशन रानीगंज' (Mission Raniganj) के जरिए बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाले हैं। उनकी इस मूवी का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। मोशन पोस्टर के साथ-साथ अक्षय कुमार के 'मिशन रानीगंज' की रिलीज डेट भी सामने आई है।

End of Feed