Akshay Kumar Birthday Post: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) आज यानी 9 सितंबर को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी उनके फैंस के बीच जन्मदिन को लेकर काफी उत्साह है। लेकिन इस बार अक्षय के खास दिन की चर्चा उनकी आने वाली फिल्म हैवान (Haiwaan) को लेकर भी हो रही है। फिल्म की रिलीज से ठीक पहले एक्टर ने अपने किरदार और अच्छाई-बुराई को लेकर ऐसी बात कही है, जिसने फैंस की दिलचस्पी और बढ़ा दी है। तो चलिए जानते हैं कि अक्षय कुमार ने क्या कहा है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
अक्षय कुमार ने किया ये पोस्ट (Image Source: Akshay Kumar Instagram)
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Trisha Krishnan के सपोर्ट में उतरीं Kangana Ranaut, कहा- 'महिलाओं के चरित्र पर सवाल उठाना बंद...'
अक्षय कुमार ने कही ये बात
एक्टर अक्षय कुमार फिल्म हैवान को लेकर फिर से खबरों में आ गए हैं। अक्षय कुमार ने अभी हाल ही में फिल्म हैवान के अपने रोल को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अक्षय कुमार ने पोस्ट में लिखा कि 'मेरे जन्मदिन पर एक छोटी सी बात…जो दिखने में बुरा लगता है, जरूरी नहीं कि वो हमेशा बुरा ही हो। और जो अच्छा नजर आता है, जरूरी नहीं कि वो हमेशा अच्छा ही हो। शायद यही बात 'हैवान' (HAIWAAN) ने मुझे सिखाई है। पिछले कई सालों से मुझे इतना प्यार देने के लिए आप सभी का दिल से शुक्रिया। इस शुक्रवार मैं आपके सामने अपना वो रूप लेकर आ रहा हूं, जिसे आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। सिनेमाघरों में मुलाकात होगी।' अक्षय कुमार की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Kareena Kapoor पहुंचीं संजय लीला भंसाली के ऑफिस, Daayra की रिलीज से पहले हाथ लगी एक और बड़ी फिल्म
कब रिलीज होगी 'हैवान'?
फिल्म हैवान में अक्षय कुमार और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) लंबे वक्त बाद साथ नजर आएंगे। दोनों कलाकार करीब 17 साल बाद बड़े पर्दे पर एक साथ दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन (Priyadarshan) ने किया है। इसमें बोमन ईरानी, शारिब हाशमी, सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी अहम रोल में नजर आएंगे। अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ये फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले फिल्म को यू/ए 16+ सर्टिफिकेट भी मिल चुका है। अक्षय कुमार की पोस्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
