अक्षय कुमार संग 15 सालों बाद फिल्म बनाएंगे Anees Bazmee, डायरेक्टर ने कर दी पुष्टि

Anees Bazmee's Next With Akshay Kumar: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर अनीस बज्मी (Anees Bazmee) ने लगभग 15 सालों के बाद अक्षय कुमार (Akshay Kumar) संग एक फिल्म करने के लिए हाथ मिलाया है। डायरेक्टर ने कन्फर्म करते हुए बताया है कि यह एक कॉमेडी मूवी होगी। फिल्म की स्क्रिप्ट भी पूरी हो गई है।

Anees Bazmee's Next With Akshay Kumar: अक्षय कुमार 58 की उम्र में भी इंडस्ट्री के सबसे डिमांडिंग एक्टर बने हुए हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में मौजूद बड़े-बड़े निर्माता और निर्देशक अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ काम करने के लिए लाइन लगा रहे हैं। 16 दिसंबर की सुबह अक्षय कुमार को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि लगभग 15 सालों के बाद अब अक्षय कुमार संग मशहूर निर्देशक अनीस बज्मी एक फिल्म करने जा रहे हैं। अक्षय कुमार और अनीस बज्मी (Anees Bazmee) की जोड़ी पहले भी कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी है। एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी को साथ में काम करते हुए देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं।

Anees Bazmee's Next With Akshay Kumar

Pic Credit: Instagram

अक्षय कुमार के हाथ लगी अनीज बज्मी की फिल्म

हाल ही में मिड-डे से बात करते हुए अनीस बज्मी ने कन्फर्म कर दिया है कि वो अक्षय कुमार के साथ काम करने जा रहे हैं। डायरेक्टर ने कहा, 'यह एक कॉमेडी मूवी होगी। इस समय स्क्रिप्ट लिख रहा हूं, जो काफी हद तक पूरी हो गई है। अगर चीजें हमारे प्लान के मुताबिक होती हैं तो इस मूवी की शूटिंग जल्द शुरू कर दी जाएगी।' खबरों के मुताबिक उनकी फिल्म तेलुगु एक्शन कॉमेडी फिल्म 'संक्रांतिकी वस्तुनम' का रीमेक है। इस बारे में पूछे जाने पर अनीस बज्मी ने ज्यादा डिटेल्स शेयर नहीं की।

End of Feed