31 साल बाद एक साथ स्टेज पर आए अक्षय कुमार-शिल्पा शेट्टी, एक्स कपल ने 'चुरा के दिल मेरा' किया रीक्रिएट

Shilpa Shetty-Akshay Kumar Dance Together: मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी की जोड़ी एक बार फिर से साथ नजर आई। शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार ने स्टेज पर डांस कर सबका दिल जीत लिया। सफेद साड़ी में शिल्पा ने अक्षय के साथ ऐसे ठुमके लगाए कि अब यह क्लिप जमकर वायरल हो रही है।

Shilpa Shetty-Akshay Kumar Dance Together: बॉलीवुड की फेवरेट जोड़ी में से एक अक्षय कुमार ( Akshay Kumar) और शिल्पा शेट्टी( Shilpa Shetty) 31 साल बाद एक साथ नजर आए। एक मीडिया इवेंट के दौरान दोनों साथ में स्टेज पर डांस करते दिखे। लंबे समय बाद अपने पसंदीदा कपल को साथ देखकर फैंस का भी दिन बन गया। और खुशी डबल तब हुई जब अक्षय-शिल्पा ने अपना फेवरेट शो चुरा के दिल मेरा पर डांस किया। अब यह क्लिप जमकर वायरल हो रही है। आइए इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

Shilpa Shetty-Akshay Kumar Dance Together

अक्षय कुमार ( Akshay Kumar) और शिल्पा शेट्टी ( Shilpa Shetty) एक साथ मीडिया इवेंट में नजर आए। इस मौके पर कपल ने स्टेज पर अपना वायरल गाना 'चुरा के दिल मेरा' पर डांस किया। शिल्पा शेट्टी सफेद साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थी वहीं अक्षय कुमार ने भी सफेद कोट पहना हुआ था। जोड़ी ने स्टेज पर गाने के स्टेप दोहराए और पुरानी यादें ताजा की। दोनों को साथ में थिरकता देखकर लोगों को मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी फिल्म की याद आ गई। बता दें कि 31 साल बाद कपल किसी इवेंट में एक साथ दिखाई दिया है। दोनों को दोबारा साथ देखकर फैंस ने खूब प्यार लुटाया और कहा कि आज भी ये जोड़ी हिट है, दोनों को साथ में काम करना चाहिए। वहीं एक यूजर ने लिखा कि इन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता कि 31 साल पहले यह डांस किया था।

End of Feed