पापा की विरासत को आगे नहीं बढ़ाना चाहता अक्षय कुमार का बेटा, फिल्मी दुनिया छोड़ इस इंडस्ट्री में करेगा काम

Akshay Kumar talk about his Son's Carrer: अक्षय कुमार ने हाल ही में अपने बच्चों के करियर के बारे में खुलकर बात की। मिस्टर खिलाड़ी ने बताया कि उनका बेटा अपने करियर में क्या करना चाहता है। अक्षय कुमार ने अपने प्रोडक्शन हाउस को बेटे को सौंपने की बात भी कही।

Akshay Kumar talk about his Son's Carrer: बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार( Akshay Kumar) पिछले 37 साल से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। इंडस्ट्री के सबसे एक्टिव एक्टर कहे जाने वाले अक्षय कुमार दिन-रात मेहनत करते हैं। अक्षय कुमार की मेहनत उनकी फिल्मों में साफ नजर आती है। हाल ही में वह जॉली एलएलबी 3 में दिखाई दिए थे, जो हिट साबित हुई। अक्षय कुमार कहने को तो फिल्मी परिवार से आते हैं। लेकिन, उनके खुद के बच्चे फिल्मों में काम नहीं करना चाहते। जी हां आपने सही सुना, यह हम नहीं खुद अक्षय कुमार कह रहे हैं। अक्षय कुमार ने बताया कि उनका बेटा आरव कुमार फिल्मों में काम नहीं करना चाहता।

Akshay Kumar talk about his Son's Carrer:

Image Source: Zoom

एबीपी न्यूज लाइव के साथ बात करते हुए अक्षय कुमार ने बताया कि मैं एक सख्त बाप नहीं हूं। यह काम ट्विंकल ( Twinkle Khanna) का है। वह एक स्ट्रिक्ट मॉम है, वह हम तीनों आरव-नितारा और मुझे संभालती है। अक्षय कुमार ने बताया कि मैं अपने बेटे आरव( Aarav Kumar) के साथ दोस्त की तरह रहता हूं। अपने बेटे की पढ़ाई के बारे में बात करते हुए अक्षय ने बताया कि वह पढ़ाकू है, जल्दी बड़ा हो गया , पढ़ने में वह अपनी मम्मी पर गया है। बता दें कि आरव लंदन में रहकर पढ़ाई कर रहा है।

End of Feed