Akshay Kumar on Samarat Prithviraj: साल 2022 में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' (Samarat Prithviraj) रिलीज हुई थी। इस मूवी से निर्माताओं के साथ-साथ दर्शकों को भी बहुत उम्मीद थी लेकिन बॉक्स ऑफिस यह बुरी तरह फ्लॉप रही। फिल्म की कहानी और कास्टिंग को लेकर कई लोगों ने मेकर्स को काफी ट्रोल भी किया था। इस मूवी में नकली मूंछे लगाने की वजह से अक्षय कुमार काफी ट्रोल भी हुए थे। लगभग चार सालों के बाद अक्षय कुमार ने ट्रोल होने पर रिएक्शन दिया है। अक्षय कुमार ने कहा कि जिस तरह की मूंछें उस किरदार के लिए चाहिए थीं, उस तरह की मूंछें मेरे फेस पर आती नहीं है।
'सम्राट पृथ्वीराज' पर बोले अक्षय कुमार (Pic Credit: IMDb)
'सम्राट पृथ्वीराज' को लेकर ट्रोल होने पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी
शुभंकर मिश्रा से बातचीत करते हुए अक्षय कुमार ने हो रहीं आलोचनाओं पर बात की। इस दौरान खिलाड़ी कुमार से फैंस के एक ऐसे तबके के बारे में पूछा गया, जिन्हें लगता है कि उन्हें अपने प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा समय देना चाहिए। यह चीजें 'सम्राट पृथ्वीराज' को लेकर चल रही बातचीत के दौरान पूछी गई थीं। अक्षय कुमार ने रिएक्शन देते हुए कहा, 'मैं एक साथ बहुत चीजों पर काम करता हूं, बहुत सारी फिल्मों और बहुत सारे लुक्स पर पर काम करता हूं। अभी मेरी यह दाढ़ी है। इसे बढ़ाने में मुझे 6 हफ्ते लगे हैं लेकिन इस दौरान मैं कोई और काम नहीं कर सकता था।' (इसे भी पढ़ें: एटली की 'जवान 2' के लिए Shah Rukh Khan ने कसी कमर, 'किंग' के बाद शूटिंग करेंगे शुरू)
'सम्राट पृथ्वीराज' में नकली मूंछ पर अक्षय कुमार ने कहा, 'इस मवी की कहानी के मुताबिक एक खास तरह की मूंछ चाहिए थी और वैसी मूंछ मेरे चेहरे पर अपने आप नहीं उग सकती। लोगों को नकली मूंछ अच्छी ना लगीं हों लेकिन आखिर में यह तो एक्टिंग ही है। वैसी ही मूंछ उगाना शायद मेरे लिए मुमकिन नहीं था। इसलिए कभी -कभी आपको यह करना पड़ता है। लोगों को यह पसंद नहीं आया तो मैं माफी चाहता हूं।' (इसे भी पढ़ें: Bigg Clash !! सनी पाजी की 'लाहौर 1947' से टकराएगी Emraan Hashmi की 'आवारापन 2', इस दिन होंगी रिलीज)
'भूत बंगला' में आ रहे हैं नजर
अक्षय कुमार इन दिन अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह मूवी 17 अप्रैल को रिलीज हुई और दुनिया भर में इसने बक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म में वामिका गब्बी को अक्षय कुमार के अपोजिट कास्ट किया गया है।
