बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) 'गदर 2' के बाद से ही सफलता के रथ पर सवार हैं। 'जाट' और 'बॉर्डर 2' जैसी ब्लॉकबस्टर मूवीज देने के बाद तो वो इंडस्ट्री के नए-नवेले एक्टर्स पर भी भारी पड़ रहे हैं। यही कारण है कि सनी देओल के साथ बड़े-बड़े बैनर्स हाथ मिला रहे हैं। सनी पाजी के पास इन दिनों एक्सेल एंटरटेनमेंट की भी एक एक्शन ड्रामा है, जिसका ऐलान फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी ने कुछ वक्त पहले ही किया था। सनी पाजी की इस फिल्म को साउथ डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस डायरेक्ट करेंगे और इसमें साउथ की ही हसीना ज्योतिका अहम रोल में दिखेंगी। टाइम्स नाउ नवभारत के हाथ लगी एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक सनी पाजी की ये मूवी सिंपल एक्शन ड्रामा नहीं होगी। एक्सेल एंटरटेनमेंट ने सनी देओल और ज्योतिका (Jyotika) के साथ 'हाई कॉन्सेप्ट' एक्शन मूवी प्लान की है, जिसको बड़े स्तर पर शूट किया जाएगा। (ये भी पढ़ें: निपट गया Don 3 विवाद, रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर को वापस करेंगे 10 करोड़ रुपये!!)

Sunny Deol के हाथ लगी 'हाई-कॉन्सेप्ट' एक्शन मूवी, हिल उठेंगे सिनेमाघर
फिल्म से जुड़े सूत्र ने हमें जानकारी दी है, "सनी देओल एक बहुत बड़े और हाई-कॉन्सेप्ट प्रोजेक्ट की तैयारी कर रहे हैं, जो बड़े पर्दे पर उनकी मौजूदगी को एक नई पहचान दे सकता है। मेकर्स ने इस प्रोजेक्ट की डिटेल्स को काफी छुपाकर रखा है लेकिन अंदरखाने के लोगों ने ये इशारा दिया है कि इसे बहुत बड़े स्केल पर बनाया जा रहा है। इस फिल्म में सनी देओल की सबसे प्रभावशाली मूवी बनने की पूरी काबिलियत है। मुरुगादॉस ऐसे प्रोजेक्ट्स को पहले भी हैंडल करते रहे हैं और इस मूवी में भी उनकी जादूगरी देखने को मिलेगी।" (ये भी पढ़ें: Shah Rukh Khan को 12वीं में मिले थे 80.5%, दीपिका-परिणीति की नम्बर्स देख लगेगा 440 वोल्ट का शॉक)

Sunny Deol के हाथ लगी 'हाई-कॉन्सेप्ट' एक्शन मूवी, हिल उठेंगे सिनेमाघर
सनी देओल की कई मूवीज हैं रिलीज के लिए तैयार
सनी देओल 'गदर 2' के बाद से ही सभी बैनर्स की पहली पसंद हैं। कुछ दिनों पहले 'बॉर्डर 2' लेकर आए सनी देओल जल्द ही 'रामायण' से लेकर 'लाहौर 1947' समेत कई बड़े प्रोजेक्ट्स में दिखाई देंगे। बॉलीवुड इनसाइडर्स की मानें तो सनी पाजी की जितनी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं, उतनी ही फिल्में अनाउंस के लिए भी रेडी हैं। इन सभी फिल्मों में सनी देओल का रौद्र रूप दिखेगा लेकिन एक्सेल एंटरेटनमेंट की 'हाई ऑक्टेन' एक्शन ड्रामा इनमें से खास है क्योंकि इसमें पंजाब के पुत्तर सनी देओल बिल्कुल अलग अवतार में दिखेंगे।
