Akshay Kumar की लग गई लॉटरी, रिलीज से पहले ही अपकमिंग मूवी ने छापे करोड़ों

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और अनीस बज्मी की फिल्म ‘मौजा ही मौजा’ को रिलीज से पहले बड़ी डील मिली है। फिल्म के ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 60 करोड़ रुपये में बिके हैं।

Akshay Kumar Movie Update: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अनीस बज्मी की जोड़ी एक बार फिर कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए तैयार है। दोनों की आने वाली फिल्म को रिलीज से पहले ही बड़ी डील मिल गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 60 करोड़ रुपये में बिके हैं। फिल्म का नाम फिलहाल ‘मौजा ही मौजा’ बताया जा रहा है और इसे 2027 में रिलीज करने की तैयारी है। आइए पूरी बात जानते हैं इस रिपोर्ट में... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'मेरी बकेट लिस्ट में था'- Sanjay Leela Bhansali के साथ Love And War में काम करने Vicky Kaushal ने तोड़ी चुप्पी)

akshay kumar next movie

अक्षय की मूवी को लेकर आया अपडेट (pic credit-instagram)

अक्षय की मूवी को लेकर आया अपडेट

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 60 करोड़ रुपये में बिके हैं। यह डील पीवीआर आईनॉक्स के साथ हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, यह डील एडवांस कमीशन बेसिस पर हुई है। सोर्स का कहना है कि यह अक्षय कुमार की कोरोना महामारी के बाद की बड़ी डील्स में से एक है। पीवीआर आईनॉक्स को इस कॉमेडी फिल्म से अच्छी कमाई की उम्मीद है। फिल्म का नाम फिलहाल ‘मौजा ही मौजा’ बताया जा रहा है। इसकी रिलीज अब 2027 में होने की बात कही जा रही है। फिल्म की नई रिलीज डेट पर अक्षय कुमार, दिल राजू और पीवीआर आईनॉक्स जल्द फैसला कर सकते हैं।

End of Feed