एक्टर लेखक और डायरेक्टर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) के जाने से हर कोई दुखी है। उनके करीबी दोस्त इस बात पर अभी तक यकीन नहीं कर पा रहे हैं। सतीश कौशिक के जाने से पूरा बॉलीवुड गमगीन है। उनके जैसे दिग्गज कलाकार का जाना बॉलीवुड के लिए अपूरणीय क्षति है। एक्टर का निधन 8 मार्च को हार्ट अटैक की वजह से हुआ था। अनुपम खेर ने सतीश कौशिक के निधन की खबर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी थी। एक्टर के निधन पर सेलेब्स ने दुख जुताया है। सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) तक ने नम आंखों से एक्टर को श्रद्धांजलि दी हैं। सोशल मीडिया पर सलेब्स उनके साथ बिताए गए पलों को याद कर रहे हैं।
akshay kumar and satish kaushik (credit pic: instagram)
अक्षय कुमार ने सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, चंदा मामा चले गए। सतीश कौशिक के निधन से बेहद दुखी हूं। आपकी प्यारी सी मुस्कुराहट को हमेशा याद रखेंगे जो मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी के सेट पर आपके आने से आती थी। मुझे यकीन है कि आप स्वर्ग में भी लोगों को हंसा रहे होंगे। ओम शांति।
अक्षय कुमार ने सतीश कौशिक को दी श्रद्धांजलि
Chanda Mama is gone. Deeply saddened to hear about Satish Kaushik ji’s demise. Will remember him for the spontaneou… t.co/HxtuzwXblE
— ANI (@ANI) Mar 9, 2023
अक्षय कुमार और सतीश कौशिक ने मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी में साथ काम किया था। अक्षय और सतीश की क्यूट केमिस्ट्री ने लोगों को खूब एंटरटेन किया था। इसके अलावा दोनों ने देसी बॉयज में भी साथ में काम किया था। इस फिल्म को रोहित धवन ने डायरेक्ट किया था।
सतीश कौशि का पार्थिव शरीर आज एयर एंबुलेंस से दिल्ली से मुंबई लाया जाएगा। आज शाम 5 बजे एक्टर का अंतिम संस्कार होगा। एक्टर के अंतिम संस्कार में कई बॉलीवुड सितारें शामिल होंगे। एक्टर के घर पर सितारों की भीड़ लग रही हैं। 7 मार्च को सतीश कौशिक ने जावेद अख्तर के घर में होली पार्टी की थी। एक्टर के पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।
