Akshay Kumar Share Kesari 2 Update: अक्षय कुमार ( Akshay Kumar) की हिट फिल्मों में से एक केसरी को आज पूरे 6 साल हो गए हैं। इसी खुशी में अभिनेता ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ फिल्म की एक क्लिप शेयर की है। इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया है कि फिल्म का चैप्टर 2 कब आने वाला है। केसरी पार्ट 2 के बेसब्री से इंतजार में बैठे फैंस के लिए यह खुशी का मौका है। आइए बताते हैं अक्षय कुमार एक बार फिर से देश के लिए अपनी कुर्बानी देंगे या क्या होगी आगे की कहानी
केसरी ( Kesari) फिल्म के 6 साल पूरे होने की खुशी में अक्षय कुमार ( Akshay Kumar) ने फिल्म से जुड़ी एक क्लिप शेयर की है। इस पर लिखा है केसरी के 6 साल पूरे हुए अब केसरी का जश्न शुरू इसके नए चैप्टर के साथ। क्लिप में केसरी फिल्म के विजुअल्स हैं केसरी योद्धाओं की लड़ाई दिखाते हुए इसमें बताया है कि फिल्म का पार्ट 2 जल्द ही आने वाला है कल इसके बारे में नई अपडेट शेयर की जाएगी।
कब रिलीज होगी केसरी 2
केसरी चैप्टर 2 के बारे में बात की जाए तो यह अगले महीने रिलीज होगी। पहले इसे होली पर रिलीज करने का प्लान था लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट बदलकर 18 अप्रैल 2025 कर दी गई। केसरी चैप्टर 2 में इस बार टीम को बदला गया है अक्षय कुमार के साथ फिल्म में आर माधवन, अनन्या पांडे भी नजर आने वाली है। फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी कर रहे हैं। फिल्म की कहानी केसरी से अलग है न कि केसरी के आगे की कहानी को दिखाया जाएगा।
