Haiwaan: अक्षय कुमार ने प्रियदर्शन की फिल्म के सेट पर ऐसे बिताए दिन, शूटिंग के आखिरी शेड्यूल पर कही दिल की बात

Haiwaan Shooting Update : जॉली एलएलबी 3 के बाद अक्षय कुमार अगली फिल्म 'हैवान' के लिए तैयारी कर रहे हैं। प्रियदर्शन के साथ यह मूवी आ रही है। अक्षय के साथ फिल्म मे सैफ अली खान है। फिल्म के सेट से एक्टर ने एक वीडियो भी शेयर की है और बताया है कि शूटिंग कैसी चल रही है ।

Haiwaan Shooting Update: अक्षय कुमार ( Akshay Kumar) इस समय सैफ अली खान( Saif Ali Khan) के साथ अपनी अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं। फ़ेमस डायरेक्टर प्रियदर्शन( Priyadarshan) के निर्देशन में बन रही यह फिल्म काफी चर्चित है। सबसे पहले तो इसकी जोड़ी ही कमाल की है। क्योंकि सैफ और अक्षय काफी समय बाद साथ में नजर आने वाले हैं। दूसरे फिल्म का नाम इतना दिलचस्प रखा गया है "हैवान" जो चर्चा में बना हुआ है। अब अक्षय कुमार ने फिल्म के सेट से अपडेट दी है। अक्षय ने बताया है कि उन्होंने 'हैवान' की आखिरी शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म के सेट से एक्टर ने एक वीडियो भी शेयर की है।

Haiwaan Shootibg Update

Image Source: Instagram

अक्षय कुमार (Akshay Kumar ) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "#हैवान का आखिरी शेड्यूल...क्या सफर रहा। इस किरदार ने मुझे कई तरह से आगे बढ़ाया, आकार दिया और आश्चर्यचकित किया है। प्रियन सर का सदैव आभारी रहूंगा, आपके सेट घर जैसे लगते हैं।और सैफ, हंसी, सहजता और स्क्रीन पर उन सभी सहज क्षणों के लिए धन्यवाद।" इस वीडियो में अक्षय कुमार कैमरे की तरफ देखते नजर आ रहे हैं। उनका ये लुक खतरनाक लग रहा है। जिसे देखकर फैंस अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्म में अक्षय कुमार का रोल भी इतना ही दमदार होने वाला है।

End of Feed