Ajey: फिल्म का विरोध करने वालों की परेश रावल ने लगाई क्लास, कहा- 'चिल्लाने दो, भौंकने दो...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 15, 2025, 12:34 PM IST

Paresh Rawal on Ajey The Untold Story Of A Yogi: बॉलीवुड के फेमस एक्टर परेश रावल (Paresh Rawal) ने अपनी अपकमिंग फिल्म अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी (Ajey: The Untold Story Of A Yogi) को लेकर उठे विवाद पर खुलकर बात की है। इंटरव्यू के दौरान परेश रावल ने कुछ ऐसा बोल दिया जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही है।

Paresh Rawal on Ajey The Untold Story Of A Yogi: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर एक्टर परेश रावल (Paresh Rawal) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी (Ajey: The Untold Story Of A Yogi) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ये फिल्म रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में आ गई है। फिल्म अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी को लेकर एक बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इस फिल्म को लेकर कोर्ट तक बाच पहुंच गई हैं। इन सब के बीच परेश रावल ने फिल्म को लेकर चल रहे विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। परेश रावल ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है जिसमें वो फिल्म को लेकर बोलते नजर आए।

Paresh Rawal on Ajey The Untold Story Of A Yogi

Image Source: IMDb

परेश रावल ने फिल्म को लेकर कही ये बात

फिल्म अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म के एक्टर परेश रावल का एक बयान है जो खूब वायरल हो रहा है। News 18 से बातचीत के दौरान परेश रावल ने फिल्म अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी का विरोध कर रहे लोगों से कहा कि 'हमारे यहां आजकल एक फैशन चल पड़ा है। अगर हम सच्ची, कड़वी और बेबाक कहानी कहते हैं तो लोग उसे नकार देते हैं। ये एक रवैया बन गया है। हमें इन बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। चिल्लाने दो, भौंकने दो। तुम्हारा काम है दिल से और ईमानदारी से काम करना। तुम्हारा इरादा मायने रखता है। बस यहीं बात खत्म होनी चाहिए।'

End of Feed