Ajay Devgn Wish Kajol on Her Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) आज यानी 5 अगस्त को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। काजोल अब 52 साल की हो गई हैं। काजोल के बर्थडे के मौके पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देते नजर आ रहे हैं। इन सब के बीच काजोल के पति और एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) ने ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अजय देवगन ने एकदम अलग ही अंदाज में काजोल को जन्मदिन की बधाई दी है। अजय देवगन द्वारा शेयर किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
अजय देवगन ने काजोल को विश किया बर्थडे (Image Source: AI)
TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें:'बीफ खाने वाला... Ranbir Kapoor पर जमकर बरसी Nikita Rawal
अजय देवगन ने शेयर किया मजेदार वीडियो
एक्टर अजय देवगन एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह एक्टर का अभी हाल ही में शेयर किया गया एक वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर गदर काट रहा है। अजय ने अपने एक्स अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया। इसमें दोनों के अलग-अलग इंटरव्यू के कई क्लिप्स जोड़े गए थे। सबसे पहले एक इंटरव्यूअर अजय से पूछता है कि क्या 'ट्रोलिंग एक नेशनल स्पोर्ट है?' अजय जवाब देते हैं, 'ये इंटरनेशनल स्पोर्ट है।' कई लोगों को ये मजाक खास नहीं लग सकता, लेकिन अजय अपने सीरियस अंदाज वाले जोक्स के लिए जाने जाते हैं। क्लिप में उनके साथ सोफे पर बैठी काजोल सबसे जोर से हंस पड़ती हैं। बाकी क्लिप में सिर्फ काजोल की खास अंदाज में जोर-जोर से हंसने वाली कटअवे शॉट्स हैं, जिन्हें देखकर हर फैन भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सकता।अजय ने कैप्शन में कॉन्टेक्स्ट भी समझाया, 'पता चला मेरे सबसे अच्छे जोक्स का ऑडियंस इतने सालों से एक ही है। हैप्पी बर्थडे, काजोल'
TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें:'Batwara 1947' से भिड़ेगी 'Awarapan 2', रिलीज टालने की अफवाहों पर Emraan Hashmi ने तोड़ी चुप्पी
तनिषा मुखर्जी ने भी दी बधाई
काजोल की छोटी बहन तनिषा मुखर्जी ने भी अपनी बड़ी बहन को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर काजोल के साथ एक फनी फोटो शेयर की, जिसमें दोनों हंसते-मजाक करते नजर आ रहे हैं। तनिषा ने लिखा, 'मेरी प्यारी कैडी, तुम हमेशा हंसती रहो। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं मेरी प्यारी बहन। बहुत सारा प्यार।'
