'सैयारा' और 'महावातर नरसिम्हा' ने किया अजय देवगन की नाक में दम, 'सन ऑफ सरदार 2' को नहीं मिल रहीं स्क्रीन्स

Ajay Devgn’s 'Son of Sardaar 2': बॉलीवुड अभिनेत अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' 1 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार है। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'सैयारा' और 'महावातर नरसिम्हा' की वजह से अजय देवगन की फिल्म को रिलीज करने के लिए ज्यादा स्क्रीन्स नहीं मिल रही हैं।

Ajay Devgn’s 'Son of Sardaar 2': बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की नई फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' जल्द ही रिलीज होने वाली है। यह 1 अगस्त के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। विजय कुमार अरोड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का ट्रेलर देखने के बाद लोगों के अंदर अजय देवगन स्टारर को देखने की बेताबी साफ नजर आ रही है। मगर इस समय बॉक्स ऑफिस पर 'सैयारा' और 'महावातर नरसिम्हा' मूवी ने कब्जा जमाया हुआ है। 'सन ऑफ सरदार 2' की रिलीज से पहले ही अजय देवगन को अपनी मूवी के लिए नॉन-नेशनल सिनेमा और सिंगल स्क्रीन्स में ज्यादा से ज्यादा शोज लेने में दिक्कत हो रही है।

Ajay Devgn’s 'Son of Sardaar 2'

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार 'सन ऑफ सरदार 2' के डिस्ट्रीब्यूटर्स चाहते हैं कि टोटल शोज में से एक उन्हें 60% शोज दिए जाए। ऐसे में अब कई सिनेमाघरों के मालिकों में ऐसा करने को मना कर दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्स्हिबिटर्स 35% से ज्यादा शोज देने के लिए राजी नहीं हैं। कई सिंगल स्क्रीन्स के मालिकों का कहना है कि हर दिन 2 शोज 'सन ऑफ सरदार 2' को देने के राजी हैं। वहीं दूसरी नॉन-नेशनल स्क्रीन्स 'सन ऑफ सरदार 2' को 35 प्रतिशत से ज्यादा शो देने को तैयार नहीं हैं। इससे पीवीआरइनॉक्स नाराज है। मेकर्स इस समय ज्यादा से ज्यादा शोज हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

End of Feed