Drishyam 3 में नहीं दिखेगा मोहनलाल वाली फिल्म का ट्विस्ट, अजय देवगन ने खुद बताया कितना बदला है प्लॉट

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 2, 2026, 12:27 PM IST

Drishyam 3 Hindi Vs Malayalam: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता है। अब फिल्म की कहानी और मोहनलाल की फिल्म के बीच बड़ा अंतर सामने आया है।

Drishyam 3 Hindi Vs Malayalam: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में पर्दे पर लौट आए हैं। उनकी फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ (Drishyam: The Conclusion) आज यानी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के रिलीज से पहले ही इसे लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की थी कि क्या इसकी कहानी मोहनलाल (Mohanlal) की मलयालम फिल्म ‘दृश्यम 3: द पास्ट नेवर स्टेज साइलेंट’ (Drishyam 3: The Past Never Stays Silent) जैसी होगी। अब अजय देवगन ने खुद साफ किया है कि दोनों फिल्मों को एक जैसा नहीं समझना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि जानते हैं कि दोनों फिल्में कितनी अलग है।

Drishyam 3 Hindi Vs Malayalam

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ और मोहनलाल की फिल्म में बड़ा फर्क, बिल्कुल अलग है दोनों की कहानी (Image Source: Drishyam 3 Movie)

दोनों फिल्मों की कहानी अलग है

सबसे बड़ा अंतर यह है कि अजय देवगन की दृश्यम 3 मोहनलाल की मलयालम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म का सीधा रीमेक नहीं है। निर्देशक अभिषेक पाठक ने साफ किया है कि दोनों फ्रेंचाइजी अब बिल्कुल अलग रास्ते पर आगे बढ़ रही हैं। दोनों फिल्मों की कहानी दृश्यम 2 के बाद से आगे शुरू होती है, लेकिन इसके बाद दोनों की कहानी, स्क्रिप्ट और उसे पेश करने का तरीका अलग हो जाता है। अभिषेक पाठक के मुताबिक, मलयालम फिल्म में फैमिली ड्रामा का हिस्सा ज्यादा मजबूत है, जबकि हिंदी वर्जन को फैमिली थ्रिलर के तौर पर बनाया गया है। हिंदी टीम ने भी दर्शकों को ध्यान में रखते हुए कहानी और स्क्रीनप्ले में बदलाव किए हैं। इसका मतलब है कि अगर आपने मोहनलाल की दृश्यम 3 देखी है, तो अजय देवगन की फिल्म में वही सीन, ट्विस्ट या क्लाइमैक्स देखने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।

End of Feed