Ajay Devgn's Dhamaal 4 Pushed Again: बॉलीवुड सिनेमा की फेमस कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक 'धमाल 4' (Dhamal 4) की रिलीज डेट में एक बार फिर बदलाव किया गया है। यही वजह है कि 'धमाल 4' इस समय चर्चा में बनी हुई है। पहले यह मूवी 19 मार्च को रिलीज होनी थी लेकिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) और यश की 'टॉक्सिक' को देखकर मेकर्स ने 'धमाल 4' आगे पुश कर दिया। मेकर्स ने बताया कि इसे 12 जून को सिनेमाघरों में पेश किया जाएगा लेकिन अब नए बदलाव ने एक बार फिर लोगों को हैरान कर दिया है। तो चलिए जानते हैं अब यह मूवी किस दिन रिलीज की जाएगी।
Pic Credit: Instagram
'धमाल 4' अब इस दिन होगी रिलीज
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने पुष्टि करते हुए बताया है कि अजय देवगन की मल्टीस्टारर मूवी 'धमाल 4' को 3 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। मेकर्स द्वारा जल्द ही इस मूवी की रिलीज की बड़ी अनाउंसमेंट कर दी जाएगी। मेकर्स को लग रहा है कि 3 जुलाई की तारीख उनके लिए लकी साबित हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'धमाल 4' की शूटिंग को पूरा कर लिया गया है। फिल्म की एडिटिंग और बाकी चीजों पर काम चल रहा है।
इंद्र कुमार के निर्देशन में बन रही अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' में रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा, जावेद जाफ़री, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेन्द्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। 'धमाल 4' का निर्माण अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, इंद्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक ने मिलकर किया है। वैसे आप इस मूवी को देखने के लिए कितने उत्साहित हैं? इस बारे में अपनी राय जरूर दें।
