De De Pyaar De 2 Teaser Out on THIS Date: साल 2019 में रोमांटिक कॉमेडी 'दे दे प्यार दे' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस मूवी की यूनिक स्टोरी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। दिलचस्प बात यह है कि इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार सफलता मिली थी। 'दे दे प्यार दे' की सफलता के बाद से मेकर्स इसका सीक्वल लाने की तैयारी में लगे हुए थे। हालांकि जब फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' (De De Pyaar De 2) की बड़ी घोषणा हुई तो फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं था। इस मूवी की 80% से ज्यादा शूटिंग कम्पलीट हो गई है। फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन के साथ रकुल प्रीत सिंह की जोड़ी को बड़े परदे पर देखा जाएगा। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक मेकर्स ने 'दे दे प्यार दे 2' के टीजर को लॉन्च करने की डेट भी फाइनल कर ली है।
Image Source: Instagram
इस दिन रिलीज होगा 'दे दे प्यार दे 2' का टीजर
बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्र के मुताबिक 'दे दे प्यार दे 2' के मेकर्स ने फिल्म के टीजर को लॉन्च करने के लिए 12 अक्टूबर का दिन चुना है। हालांकि अभी तक टीजर रिलीज की डेट पर अभी तक मेकर्स की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि टीम ने मेकर्स को इस तारीख का सुझाव दिया है।
अंशुल शर्मा के निर्देशन में बनी रही फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह के अलावा आर माधवन भी अहम रोल में दिखाई देंगे। इस मूवी में आर माधवन को रकुल प्रीत सिंह के पिता के रोल में देखा जाएगा। इस मूवी को टी-सीरीज और लव फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। 'दे दे प्यार दे 2' को 14 नवम्बर के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया जाएगा। फैन्स भी इस मूवी की रिलीज का बड़ी बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। एंटरटेनमेंट की दुनिया से जुड़ी हर ताजा खबर के लिए पढ़ते रहिए टाइम्स नाउ नवभारत।
