Maidaan पर मंडराए खतरे के बादल, फिर से बदली जाएगी Ajay Devgn की मूवी की रिलीज डेट!!

Maidaan to postpone again: कलाकार अजय देवगन की मैदान काफी लम्बे समय से अटकी पड़ी है। मेकर्स मैदान की रिलीज डेट का ऐलान कई दफा कर चुके हैं लेकिन अभी तक ये सिनेमाघरों की सीढ़ियां नहीं चढ़ पायी है। बताया जा रहा है कि एक बार फिर से फिल्म मैदान की रिलीज डेट में बदलाव किया जा रहा है।

Maidaan to postpone again: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने कुछ दिनों पहले अपनी एक्शन मूवी भोला सिनेमाघरों में रिलीज की थी, जिसे दर्शकों ने वैसा रिस्पांस नहीं दिया जिसकी उम्मीद की जा रही थी। भोला के खराब प्रदर्शन के बाद से ही अजय देवगन के फैंस की निगाहें मैदान पर थीं क्योंकि यह भारतीय फुटबाल के गोल्डन पीरियड को बड़े पर्दे पर पेश करेगी। फिल्म मैदान में अजय देवगन फुटबॉल कोच का किरदार प्ले करते दिखाई देंगे। अजय देवगन की मैदान इसी महीने रिलीज होने के लिए तैयार थी लेकिन ऐसा लग रहा है कि मेकर्स इसकी रिलीज डेट में एक दफा फिर से बदलाव करने के मूड में हैं।

Maidaan Release date

Maidaan Release date

फिल्म मैदान के मेकर्स ने कुछ दिनों पहले यह ऐलान किया था कि वो इसे 23 जून के दिन सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे लेकिन अभी तक मेकर्स ने इसकी प्रमोशनल एक्टिविटीज शुरू नहीं की हैं। ऐसे में ट्रेड पंडितों को शक हो रहा है कि मेकर्स मैदान की रिलीज डेट एक बार फिर से आगे बढ़ाएंगे। ट्रेड एक्सपर्ट्स का यह भी मानना है कि इतनी बार मैदान की रिलीज डेट में बदलाव करना इसके खिलाफ जा रहा है और दर्शकों के बीच में इसको लेकर उत्साह लगातार कम होता जा रहा है। मेकर्स ने अभी तक मीडिया को नहीं बताया है कि वो मैदान की रिलीज में लगातार बदलाव क्यों कर रहे हैं?

End of Feed