Nysa Devgn Birthday: पिता अजय देवगन ने लाडली बेटी पर लुटाया प्यार, लिखा, 'तुम हमेशा मेरी छोटी बेटी..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 20, 2024, 02:24 PM IST

Ajay Devgn Birthday Wish for Daughter Nysa Devgn: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की बेटी निसा देवगन आज 20 अप्रैल 2024 को अपना 21वां जन्मदिन मना रही हैं, निसा के जन्मदिन से एक दिन पहले ही काजोल ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी को लेकर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Ajay Devgn pens Emotional Note on Nysa Devgn's Birthday:अजय देवगन की बेटी निसा देवगन आए दिन सुर्खियों में रहती हैं, अपने ट्रांसफॉर्मेशन और बोल्ड लुक के चक्कर में निसा देवगन को सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहते देखा जाता है। अजय देवगन ने भी कई दफा अपने इंटरव्यू में बताया है कि अगर निसा कभी देर रात घर से बाहर रहती हैं तो वह उनके वापस लौटने तक सोने नहीं जाते हैं। इस बीच अब 20 अप्रैल 2024 को निसा देवगन अपना 21वां जन्मदिन मना रही हैं, निसा देवगन के जन्मदिन के मौके पर उन्हें दुनियाभर से बधाई मिल रही हैं। इस बीच उनकी मां काजोल और पिता अजय देवगन ने भी सोशल मीडिया पर अनसीन फोटो शेयर की हैं।

End of Feed