Ajay Devgn latest Post: बॉलीवुड अदाकारा काजोल की अपकमिंग फिल्म मां को लेकर लोग खूब चर्चा कर रहे है। इस फिल्म का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हाल ही में काजोल की मूवी का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। काजोल अपनी फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर से कर रही है। अब इसमें काजोल को अपने पति और एक्टर अजय देवगन का साथ मिल गया है। दरअसल, रेड 2 एक्टर अजय देवगन का नया पोस्ट सामने आया है, जो कि इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है। इस क्लिप के जरिए अजय ने अपनी वाइफ की मूवी का प्रमोशन किया है।
अजय देवगन ने शेयर किया फिल्म मां का मोशन पोस्टर
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर काजोल की फिल्म मां का मोशन पोस्टर शेयर किया है। एक्टर ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'दैत्य - राक्षस ने अपना आतंक फैलाया! डर से डरो, इस शुक्रवार - 27 जून... 10 दिन बाकी हैं।' अजय देवगन ने अपनी बीवी की फिल्म मां को हिट करवाने के लिए कमर कस ली है। अजय देवगन के इस अंदाज को लोग काफी पसंद कर रहे है। काजोल की फिल्म मां के ट्रेलर को देखकर तो ऐसा लग रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है।
इस फिल्म में नजर आए थे अजय देवगन
हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म रेड 2 रिलीज हुई थी, जिसे फैंस ने दिल खोलकर प्यार दिया। वर्ल्डवाइड फिल्म ने 241 करोड़ की कमाई की है। अजय देवगन की एक से एक फिल्में पाइपलाइन में है। इस लिस्ट में सन ऑफ सरदार 2 का नाम भी शामिल है। इस मूवी के बारे में लोग काफी चर्चा कर रहे है। बताते चलें कि अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 अगले महीने 25 तारीख को रिलीज होगी। फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे है।
