Son of Sardaar 2: नया पोस्टर जारी कर अजय देवगन ने बढ़ाई फैन्स की बेताबी, गायब दिखे संजय दत्त

Ajay Devgn's Son of Sardaar 2: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) ने अपनी नई कॉमेडी-ड्रामा 'सन ऑफ सरदार 2' (Son of Sardaar 2) का नया पोस्टर जारी कर दिया है। इस पोस्टर को देखने के बाद लोगों को हैरानी हुई है क्योंकि इसमें संजय दत्त कहीं भी नजर नहीं आ रहे हैं।

Ajay Devgn's Son of Sardaar 2: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) अपने नए-नए प्रोजेक्ट्स के चलते चर्चा में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले अजय देवगन ने साल 2012 में आई फिल्म 'सन ऑफ सरदार' के सीक्वल 'सन ऑफ सरदार 2' को लेकर बड़ी घोषणा की थी। अजय देवगन ने पोस्टर जारी करते हुए 'सन ऑफ सरदार 2' (Son of Sardaar 2) की रिलीज डेट भी जारी की। ऐसे में अब फैन्स की बेताबी को ध्यान में रखते हुए अजय देवगन ने 25 जून को फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए अजय देवगन ने बताया कि वो बड़ा धमाका करने वाले हैं।

Ajay Devgn's Son of Sardaar 2 New Poster

अजय देवगन 'सन ऑफ सरदार 2' की फुल स्टारकास्ट के साथ फोटो शेयर की है। हैरानी की बात यह है कि इसमें संजय दत्त कहीं भी नजर नहीं आ रहे हैं। पोस्टर में मृणाल ठाकुर, रवि किशन और संजय मिश्रा सहित सभी कलाकार अजय देवगन पर बन्दूक ताने नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए अजय देवगन ने कैप्शन में लिखा, 'ये फैमिली फोटो नहीं...ये होने वाले धमाके की वार्निंग है।' अजय देवगन की यह मूवी 25 जुलाई को दुनिया भर के सिनेमाघरों रिलीज की जाएगी।

End of Feed