Ranger: एक दूसरे से टकराएंगे संजू बाबा और अजय देवगन, तमन्ना भाटिया भी मचाएंगी धमाल

Sanjay Dutt Ajay Devgn and Tamannaah Bhatia Film: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, संजय दत्त और तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फिल्म रेंजर को लेकर एक अपडेट सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि ये फिल्म 4 दिसंबर 2026 क बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस मूवी में संजय और अजय एक दूसरे के आमने-सामने होंगे।

Sanjay Dutt Ajay Devgn and Tamannaah Bhatia Film: बॉलीवुड स्टार संजय दत्त इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म धुरंधर का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी में संजय दत्त का रोल काफी खतरनाक है। उनकी इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग दंग रह गए हैं। संजय दत्त की फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस बीच संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म रेंजर को लेकर एक अपडेट सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि वो अजय देवगन और तमन्ना भाटिया के साथ धमाल मचाने वाले हैं। आइए नजर डालते है इस नई रिपोर्ट पर...

ranger movie

pic credit- instagram

अजय देवगन, संजय दत्त और तमन्ना भाटिया की मूवी इस दिन होगी रिलीज

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार अजय देवगन, संजय दत्त और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म 4 दिसंबर 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। मेकर्स ने यह तारीख फाइनल कर ली है क्योंकि तब तक फिल्म पूरी तरह तैयार हो जाएगी। ऊपर से यह एक फ्री फ्राइडे है, जो बॉक्स ऑफिस के लिहाज से हमेशा से ही फायदेमंद साबित होता आया है। फिल्म एक पूरा पैकेज एंटरटेनर है, इसलिए टीम को यह डेट स्ट्रैटेजिकली बेस्ट लगी पूरी टीम फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड है। ये अजय देवगन का हार्डकोर एक्शन में शानदार कमबैक है। इतना ही नहीं, पहली बार अजय और संजय दत्त का फुल-ऑन एक्शन एंटरटेनर में आमना-सामना होगा। वहीं तमन्ना भाटिया का रोल भी अहम और सरप्राइजिंग है, जो दर्शकों को चौंका देगा। पहले ये खबर सामने आई थी कि फिल्म का नाम रेंजर है लेकिन इस रिपोर्ट में ये साफ हो गया है कि मूवी का नाम रेंजर नहीं है। ये सिर्फ वर्किंग टाइटल है और मेकर्स बाद में इसका नाम तय करेंगे। बता दें कि ये एक्शन-एडवेंचर फिल्म डायरेक्टर जगन शक्ति के निर्देशन में बनी है और अजय देवगन, लव रंजन, अंकुर गर्ग व आनंद पंडित के प्रोडक्शन में तैयार हो रही है।

End of Feed