Alpha: आलिया भट्ट को एक्शन में देख गदगद हुए अजय देवगन, एक्टर ने की जमकर तारीफ

Ajay Devgn Post: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा के ट्रेलर को लोग खूब पसंद कर रहे है। इस बीच अजय देवगन अल्फा के ट्रेलर को देखकर गदगद हो गए है।

Ajay Devgn Post: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt), शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर की फिल्म 'अल्फा' (Alpha) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हाल ही में फिल्म अल्फा का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। इस ट्रेलर में आलिया भट्ट एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। सभी लोग आलिया भट्ट की जमकर तारीफ कर रहे है। इस बीच अजय देवगन का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Alpha: आलिया भट्ट को बेटी राहा में दिखने लगे एक्टिंग के गुण, बॉबी देओल को बताया 'जेंटल जायंट')

alpha trailer

आलिया भट्ट को एक्शन में देख गदगद हुए अजय देवगन (pic credit-grok)

अजय देवगन ने की तारीफ

अजय देवगन ने आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म 'अल्फा' के ट्रेलर की जमकर तारीफ की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, "एक्शन को उसकी नई अल्फा मिल गई है। आलिया भट्ट शानदार लग रही हैं और पूरी टीम कुछ खास लेकर आने के लिए तैयार है। फिल्म की रिलीज के लिए ढेरों शुभकामनाएं।" अजय का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अब 'धमाल 4' में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

End of Feed