Thank God Box Office: पहले वीकेंड पर हुआ 'थैंक गॉड' का पैकअप, रविवार को सिर्फ इतना रहा कलेक्शन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 07:25 AM IST

thank god box office collection day 6: पहले वीकेंड में ही अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की थैंक गॉड बुरी तरह से गिरी है। अब छठवें दिन फिल्म के कलेक्शन में कोई उछाल नहीं आया है।

Thank God Box Office Day 6: अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की थैंक गॉड, बॉक्स ऑफिस पर बहुत निराशाजनक साबित हुई है। भले ही यह अक्षय कुमार की राम सेतु के साथ टकराई हो, लेकिन इसकी खराब परफॉर्मेंस सिद्धार्थ मल्होत्रा के करियर के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। पहले वीकेंड में ही फिल्म बुरी तरह से गिरी है। अब छठवें दिन फिल्म के कलेक्शन में कोई उछाल नहीं आया है। जानें पहले रविवार को थैंक गॉड ने कितनी कमाई की?

thank god Movie

thank god Movie

इंद्र कुमार जैसे हिट निर्देशक द्वारा बनाई गई फैमिली फिल्म दर्शकों को आकर्षित करने में असफल रही है। निर्देशक अतीत में कई हिट फिल्में देने में कामयाब रहे हैं लेकिन इस बार, वह बुरी तरह विफल रहे। दर्शल फिल्म को आज के समय के लिए पुराना कह रहे हैं। 25 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले 5 दिनों में सिर्फ 25.55 करोड़ कमाए हैं। अब रविवार की रिपोर्ट सामने आ चुकी है, थैंक गॉड ने 4-4.30 करोड़ के बीच कमाई की है। शुरुआती रुझानों के अनुसार यह बहुत बड़ी निराशा है।

End of Feed