Nysa Devgn की लव लाइफ का सीक्रेट, ओरी नहीं लंदन के इस बिजनेसमैन को कर रहीं डेट?

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 9, 2023, 10:57 AM IST

Bollywood Star kid Nysa Devgan dating London based entrepreneur?: न्यासा देवगन और ओरहान अवात्रामणि ​फिलहाल जैसलमेर के सूर्यगढ़ में अपने दोस्तों को साथ वेकेशन मना रही है। सामने आई फोटोज में हमें न्यासा के कथित बॉयफ्रेंड वेदांत के साथ न्यासा की शानदार केमेस्ट्री की एक झलक देखने को मिल रही है।

Nysa Devgan dating London based entrepreneur?: अजय देवगन और काजोल की 19 साल की बेटी न्यासा देवगन इस समय खूब सुर्खियों में छाई हुई हैं। पब्लिक अपीयरेंस से लेकर पार्टीज और अपने वेकेशन आउटफिट्स तक, न्यासा हर तरफ अपने फैशनसेंस से सबका ध्यान खींच रही हैं। न्यासा हमेशा अपनी अपीयरेंस से सबका ध्यान खींचती हैं। हम न्यासा को अक्सर उनके दोस्तों को साथ देखते हैं। ज्यादातर न्यासा देवगन को ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी के साथ देखा जाता है। इसी के बाद से चर्चाएं रही हैं कि क्या ये एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं? हालांकि बताया गया है कि ओरी न्यासा का बेस्ट फ्रेंड और वो किसी और को डेट कर रही हैं।

nysa devgan

ताजा चर्चाओं के मुताबिक न्यासा देवगन की लव लाइफ को लेकर एक रोमांचक खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि स्टार किड न्यासा वर्तमान में लंदन बेस्ड बिजनेसमैन वेदांत महाजन के साथ एक कथित रिश्ते में हैं, जिनके साथ उन्हें अक्सर चिल करते हुए देखा जाता है। न्यासा का सोशल मीडिया अकाउंट निजी है, लेकिन हमें उनकी ग्लैमरस और शानदार लाइफस्टाइल उसके दोस्त ओरी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर देखने को मिलती है।

End of Feed