अजय देवगन की गोलमाल 5 पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म में लौट रही है पुरानी हीरोइन, इस शानदार लोकेशन पर होगी शूटिंग

Golmaal 5 Update: अजय देवगन की फिल्म गोलमाल का 4th पार्ट 2017 में आया था, उसके बाद से ही फैंस को पार्ट 5 का वेट कर रहे हैं। अब गोलमाल 5 की शूटिंग पर अपडेट आई है जो दर्शकों का दिल खुश कर देगी। फिल्म में मेकर्स पहले वाला मसाला जोड़ना चाहते हैं।

Golmaal 5 Update: अभिनेता अजय देवगन( Ajay Devgan) इस समय बैक टू बैक फिल्मों पर काम कर रहे हैं। कल रात उनकी फिल्म दे-दे प्यार दे 2 ( De De Pyaar De 2) का ट्रेलर आया था। इसके बाद अजय देवगन की अगली फिल्म पर भी अपडेट आ गई है। बताया जा रहा है कि दृश्यम 3( Drishyam 3) से फ्री होकर अजय देवगन, गोलमाल 5( Golmaal 5) पर काम करने वाले हैं। फिल्म से जुड़े सोर्स ने गोलमाल 5 की शूटिंग लॉकेशन की डिटेल भी शेयर कर दी है। साथ ही एक और अपडेट सामने आई है, जिसे सुनकर गोलमाल के फैंस का दिल खुशी से झूम जाएगा। आइए आपको बताते हैं गोलमाल 5 पर लेटेस्ट अपडेट

Golmaal 5 Update

लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ( Ajay Devgan) अगले साल गोवा में अपनी अगली फिल्म 'गोलमाल 5' की शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह खबर उनकी एक और फिल्म 'दृश्यम 3' के इसी साल दिसंबर में फ्लोर पर आने के ठीक बाद आई है। और एक और रोमांचक खबर ऑनलाइन सामने आ रही है कि इस धमाकेदार फिल्म सीरीज की पाँचवीं किस्त में करीना कपूर( Kareena Kapoor) वापसी कर सकती हैं।

End of Feed