अमिताभ बच्चन और जया बच्चन बॉलीवुड के बेस्ट कपल में से एक है। दोनों की शादी हुए 51 साल हो रहे हैं। कपल की मुलाकात फिल्म गुड्डी (1971) के दौरान हुई थी। फिर फिल्म एक नज़र (1972) में दोनों को-स्टार को प्यार हो गया था। जिसके बाद दोनों ने शादी करने का मन बना लिया था। अमिताभ बच्चन का नाम रेखा के साथ भी जुड़ा था। जिस कारण भी अपने अफेयर को लेकर भी चर्चा में बने हुए रहते हैं।
Amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन खुशी-खुशी अपना शादीशुदा जीवन बिता रहे हैं। सिमी गरेवाल के साथ एक इंटरव्यू के दौरान जया बच्चन ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए थे। इसी इंटरव्यू में सिमी ने जया से पूछा कि क्या अमिताभ असल ज़िंदगी में रोमांटिक हैं। तो जया के जवाब देने से पहले, अमिताभ ने जल्द से "नहीं" बोल दिया। इसके बाद जया ने कहा, "मेरे साथ नहीं है।"
अमिताभ ने पूछा रोमांटिक होने का मतलब
अमिताभ ने हंसते हुए पूछा कि रोमांटिक होने का क्या मतलब है, तो जया ने बताया कि इसमें फूल और वाइन जैसे सरप्राइज दिए जाते हैं। फिर उन्होंने खुलासा किया कि अमिताभ बेहद शर्मीले हैं, जिस पर उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने कभी ऐसा नहीं किया।
रोमांस समय की बर्बादी है
जया ने मज़ाकिया अंदाज में कहा- अगर अमिताभ की कोई गर्लफ्रेंड होती तो शायद वे रोमांटिक होते। जब सिमी ने पूछा कि क्या उन्होंने उनके डेटिंग के टाइम कोई रोमांस दिखाया था, तो जया ने जवाब दिया, "नहीं, उन्होंने कभी बात नहीं की।" अमिताभ ने अपने खास अंदाज़ में चुटकी लेते हुए कहा, "यह समय की बर्बादी है।" अमिताभ और जया बच्चन ने 3 जून, 1973 को सात फेरे लिए थे। उन्होंने 1974 में अपनी बेटी श्वेता और 1976 में बेटे अभिषेक का स्वागत किया।
