Aishwarya Rai के 53वें जन्मदिन पर काजोल ने खास अंदाज में किया विश, जूही चावला-मनीष मल्होत्रा ने भी लुटाया प्यार

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 1, 2026, 08:22 PM IST

Bollywood Stars on Aishwarya Rai Birthday: ऐश्वर्या राय बच्चन के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला देखने को मिला। काजोल से लेकर जूही चावला तक, कई सितारों ने खास अंदाज में उन्हें विश किया।

Bollywood Stars on Aishwarya Rai Birthday: बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में शामिल ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) का नाम उन सितारों में आता है, जिन्होंने अपनी पहचान सिर्फ हिंदी फिल्मों तक सीमित नहीं रखी। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने से लेकर कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) में अपने लुक्स से सुर्खियां बटोरने तक, ऐश्वर्या ने हर जगह लोगों का ध्यान खींचा है। उनकी खूबसूरती और अदाकारी के साथ-साथ उनका अंदाज भी हमेशा चर्चा में रहता है। अब उनके जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों की लंबी लिस्ट। तो चलिए जानते हैं ऐश्वर्या राय बच्चन के 53वें जन्मदिन पर काजोल (Kajol) समेत इन स्टार्स ने विश किया है।

Bollywood Stars on Aishwarya Rai Birthday

ऐश्वर्या राय बच्चन को सितारों ने दी जन्मदिन की बधाई, काजोल बोलीं- हर मंच पर छाई हुई हो (Image Source: Instagram/ X)

काजोल ने लुटाया प्यार

ऐश्वर्या राय बच्चन 1 नवंबर को 53 साल की हो गईं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस काजोल ने इंस्टाग्राम पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। काजोल ने ऐश्वर्या की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे ऐश्वर्या... हर मंच पर कमाल कर रही हो।' तस्वीर में ऐश्वर्या के पीछे एफिल टावर (Eiffel Tower) नजर आ रहा है। काजोल के इस छोटे से मैसेज ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा।

End of Feed