कान्स में जलवा दिखाकर मुंबई लौटीं ऐश्वर्या राय, आराध्या के हाथों में हाथ डाल एयरपोर्ट पर किया सबको नमस्ते

Aishwarya Rai Return from Cannes 2025: कान्स फिल्म फेस्टिवल अटेन्ड करने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन मुंबई लौट आई है। अभिनेत्री के साथ उनकी बेटी आराध्या भी नजर आई, आराध्या पिछले कई सालों से अपनी मां के साथ कान्स में जा रही है। अभिनेत्री अभी से अपनी बेटी को बोल्ड और समझदार बना रही है।

Aishwarya Rai Return from Cannes 2025: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय( Aishwarya Rai Bachchan) ने हाल ही में चल रहे कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में शिरकत की थी। अभिनेत्री ने अपने साड़ी लुक से सबका दिल जीत लिया था। ऐश्वर्या राय का लुक लोगों ने खूब पसंद किया था। अब फ्रांस में अपने फैशन का जलवा बिखेरकर अभिनेत्री मुंबई लौट आई है। आज सुबह उन्हें अपनी बेटी आराध्या के साथ स्पॉट किया गया। दोनों मां बेटी साथ में फ्लाइट से उतरकर अपनी गाड़ी की तरफ जा रही थी और पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद किया।

Aishwarya Rai Return from Cannes 2025

ऐश्वर्या राय और आराध्या ( Aradhya) ऑल ब्लैक लुक में मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। अभिनेत्री ने जहां लॉंग ब्लैक जैकिट पहन रखी थी वहीं आराध्या ने भी अपनी मां का लुक कॉपी किया था। दोनों मां बेटी कान्स में एन्जॉय करने के बाद घर पर लौटी है। पैपराजी ने जैसे ही उन्हें देखा एक्ट्रेस ने तुरंत नमस्ते किया और आगे बढ़ गई। वहीं आराध्या ने भी कैमरे की तरफ देखते हुए पोज दिया। दोनों अपनी गाड़ी में बैठकर घर के लिए निकल पड़े। ऐश्वर्या और आराध्या को देखकर तो फैंस का दिन ही बन गया।

End of Feed