ऐश्वर्या राय की ब्लैक गाउन में खूबसूरती देख उड़े जनता के होश, 52 साल की उम्र मेन्टेन किया परफेक्ट फिगर

Aishwarya Rai Bachchan at Red Sea Film Festival 2025: ऐश्वर्या राय ने फेस्टिवल से समय निकालकर फैंस के लिए खूबसूरत फोटो लीं और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर किया। ऐश्वर्या राय की ये तस्वीरें कल रात से ही वायरल हो रहीं हैं। फैंस को उनका अंदाज कुछ बदला-बदला भी नजर आ रहा है।

Aishwarya Rai Bachchan at Red Sea Film Festival 2025: बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन ( Aishwarya Rai Bachchan) की एक झलक देखने के लिए फैंस इंतजार में बैठे रहते हैं। ऐश्वर्या राय एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहती हैं। इन दिनों वह सऊदी अरब के रेड सी फिल्म फेस्टिवल 2025 में शामिल हुईं, जहां पर उन्होंने अपने चार्म से हर किसी का दिल लूट लिया। ऐश्वर्या राय ने फेस्टिवल से समय निकालकर फैंस के लिए खूबसूरत फोटो लीं और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर किया। ऐश्वर्या राय की ये तस्वीरें कल रात से ही वायरल हो रहीं हैं। फैंस को उनका अंदाज कुछ बदला-बदला भी नजर आ रहा है। आइए नजर डालते हैं ऐश्वर्या राय की इन खूबसूरत तस्वीरों पर।

ऐश्वर्या राय ने रेड सी फिल्म फेस्टिवल( Red Sea Film Festival) इवेंट के लिए खूबसूरत ब्लैक गाउन चुना। जिसमें वह एकदम फिट और यंग नजर आ रही थी। प्लेन ब्लैक गाउन के साथ ऐश्वर्या राय ने गले में हरे पन्ने के सुंदर नेकलेस पहना था। लाइट मेकअप के साथ ऐश्वर्या राय अपनी खूबसूरती फ्लॉन्ट कर रही थी। उन्हें देखकर फैंस का कहना है कि एक्ट्रेस बढ़ती उम्र के साथ जवां होती जा रही हैं। वहीं कुछ फैंस का कहना है कि ऐश्वर्या पहले से भी ज्यादा फिट लग रही हैं।

End of Feed