'सलमान खान से बचने के लिए रखा था...', Aishwarya Rai Bachchan के एक्स बॉडीगार्ड ने सालों बाद खोला बड़ा राज

ऐश्वर्या राय बच्चन ने सलमान खान से बचने के लिए बॉडीगार्ड रखा था। अब उनके एक्स बॉडीगार्ड केतन करांडे ने पुराना किस्सा सुनाया है। उन्होंने बताया कि सलमान से मुलाकात के अगले दिन नौकरी छोड़ दी थी।

बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Salman Khan) और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की लव स्टोरी के बारे में सभी लोग जानते हैं। एक समय था जब सलमान खान का दिल ऐश्वर्या राय के लिए धड़कता था। वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन भी सलमान खान से बेइंतहा मोहब्बत करती थीं। फिर कुछ ऐसा हुआ कि दोनों के रिश्ते में दरार पड़ गई और सबकुछ खत्म हो गया। ऐसा कहा जाता है कि ब्रेकअप के बाद भी सलमान खान, ऐश्वर्या को भूल नहीं पा रहे थे। इस चीज से एक्ट्रेस काफी परेशान हो गई थी। वहीं उनको सलमान खान से डर भी लगता था। इस बीच ऐश्वर्या के एक्स बॉडीगार्ड ने ऐसी बात बताई है कि लोग दंग रह गए हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-French President Emmanuel Macron से मिलकर गदगद हुए Anil Kapoor, देखें फोटोज)

aishwarya rai bachchan salman khan

ऐश्वर्या राय बच्चन के एक्स बॉडीगार्ड ने खोला बड़ा राज (pic credit-pinterest)

केतन करांडे ने किया खुलासा

एक्टर केतन करांडे ने सलमान खान और ऐश्वर्या राय को लेकर बड़ा खुलासा किया है। केतन करांडे ने 'आर्ट मीडिया एंटरटेनमेंट' को दिए इंटरव्यू में बताया कि ऐश्वर्या राय ने उन्हें सलमान खान से बचने के लिए अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी दी थी। केतन ने कहा कि उन्होंने इस नौकरी के बारे में किसी को नहीं बताया था। जब उनसे पूछा गया कि उन्हें किस वजह से रखा गया था, तो उन्होंने साफ कहा, ''सलमान के लिए ही रखा था। मतलब सलमान से बचने के लिए मुझे रखा था।' केतन ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि वह ऐश्वर्या को फिल्ममेकर विक्रम भट्ट के फैशन शो में लेकर गए थे। शो खत्म होने के बाद जब वे वहां से निकल रहे थे, तभी सामने सलमान खान दिखाई दिए। केतन ने बताया कि सलमान को अचानक सामने देखकर वह और उनके साथ मौजूद लोग घबरा गए थे। ऐश्वर्या के ड्राइवर ने केतन को कार से बाहर न निकलने की सलाह दी। इसके बाद वे तुरंत वहां से निकल गए। केतन ने बताया कि इस घटना के अगले ही दिन उन्होंने ऐश्वर्या के बॉडीगार्ड की नौकरी छोड़ दी। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने सलमान के पास बंदूक होने की आशंका भी जताई। हालांकि, उन्होंने इस बारे में पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा।

End of Feed