Amitabh Bachchan-Saif Ali Khan को धमकी से मचा हड़कंप, AICWA ने की CM फडणवीस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग

AICWA Demands To CM Devendra Fadnavis: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, एक्टर सैफ अली खान और कई सितारों को जान से मारने की धमकी मिली है। ऐसे में एआईसीडब्ल्यूए ने उनकी सुरक्षा में इजाफा करने की मांग की है।

AICWA Demands To CM Devendra Fadnavis: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद से ही इंडस्ट्री में दहशत का माहौल है। जहां एक तरफ सलमान खान की सुरक्षा में इजाफा हुआ है तो वहीं अक्षय कुमार सहित बहुत से बॉलीवुड सितारे अपनी सुरक्षा को लेकर फूंक-फूंककर कदम रख रहे हैं। अभी तक अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और सैफ अली खान को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इस मामले को लेकर अब एआईसीडब्ल्यूए कलाकारों के समर्थन में आया है। ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से कलाकारों की सुरक्षा को और मजबूत करने की मांग भी की है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Dadasaheb Phalke Awards 2026: 'धुरंधर' का दबदबा, अनीत पड्डा बेस्ट एक्ट्रेस; आर्यन खान ने भी जीता अवॉर्ड

AICWA ने की कलाकारों की अतिरिक्त सुरक्षा की मांग (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    एआईसीडब्ल्यूए के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने इस सिलसिले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती को चिट्टी लिखकर बॉलीवुड स्टार्स की अतिरिक्त सुरक्षा की त्वरित मांग की है। चिट्ठी में उन्होंने लिखा कि अगर स्टार्स को ऐसे ही धमकियां मिलती रहीं तो इससे फिल्म के शूट पर भी असर पड़ेगा। एआईसीडब्ल्यूए के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने चिट्ठी में लिखा, "लाखों कर्मचारियों, टेक्निशियन्स, कलाकार और अन्य लोगों की जीविका मुश्किल में है। अगर ऐसा चलता रहा तो बॉलीवुड पर ताला लग जाएगा। शूटिंग पूरी तरह से बंद हो जाएंगी, कर्मचारी अपनी-अपनी नौकरी खो बैठेंगे और प्रोड्यूसर्स को भी भारी नुकसान झेलना पड़ेगा।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'VFX पर ध्यान दो, आर्मी पर नहीं...' Maatrubhumi के ट्रेलर की ट्रोलिंग पर भड़के Salman Khan

    End of Feed