अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मरे लोगों पर आलिया भट्ट ने बयां किया दर्द, पोस्ट शेयर कर लिखा- "मेरे दिल में दर्द हो रहा....

Alia Bhatt Reaction on Ahmedabad Plane Crash: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने मृतक लोगों और हादसे में हुए नुकसान के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए बताया है कि उन्हें कैसा महसूस हो रहा है। आइए आलिया की पोस्ट पर एक नजर डालते हैं

Alia Bhatt Reaction on Ahemdabad Plane Crash: अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश मामले ने सबको हैरान कर दिया है। एयर इंडिया के प्लेन के इस भयानक हादसे को देखकर हर कोई टूट गया है। मृतक परिवारों के लिए बॉलीवुड स्टार्स दुआ कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेत्री आलिया भट्ट( Alia Bhatt) ने इस भयानक हादसे पर अपना दर्द बयां किया है। मृत और घायल लोगों के लिए आलिया ने पोस्ट किया है। अभिनेत्री ने कहा कि ये सब देखकर उन्हें बहुत बुरा लग रहा है। आइए आलिया भट्ट की इस पोस्ट पर एक नजर डालते हैं उन्होंने क्या कहा

Alia Bhatt Reaction on Ahemdabad Plane Crash:

अभिनेत्री आलिया भट्ट( Alia Bhatt) ने अहमदाबाद के पास एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद इंस्टाग्राम पर गहरा दुख व्यक्त किया। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने लिखा "यह विनाशकारी है! सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के लिए मेरा दिल दुखता है... विमान में सवार सभी लोगों और उनके प्रियजनों के लिए मेरी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ..." उन्होंने इस पोस्ट के जरिए अपने दिल का दर्द व्यक्त किया।

End of Feed