Ahan Shetty-Tania Shroff Breakup: सुनील शेट्टी के बेटे अहान अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ से ब्रेकअप कर लिया है। तान्या और अहान के ब्रेकअप को 2 महीने से ज्यादा का समय हो गया है। दोनों अपनी लाइफ में मूव ऑन करने की कोशिश कर रहे हैं। तान्या बिजनेसमैन जैदव और रोमिला श्रॉफ की बेटी हैं। तान्या पेशे से मॉडल और फैशन डिजाइनर हैं। अहान और तान्या स्कूल के समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर एक- दूसरे के साथ फोटो और वीडियो शेयर करते थे।
tania and ahan shetty (credit pic: instagram)
रिपोर्ट के अनुसार, तान्या और अहान पिछले 11 साल से एक- दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों अब सिंगल हैं। हालांकि दोनों के ब्रेकअप का कारण सामने नहीं आया है। अहाना और तान्या दोनों ने ही ब्रेकअप की खबर को कंफर्म नहीं किया है। कपल ने लंबे समय से सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है। हालांकि दोनों एक- दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं।
अहान और तान्या का हुआ ब्रेकअप
अहान सुनील शेट्टी के बेटे और आथिया के छोटे भाई है। अहान ने तड़प से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अहान और तारा सुतारिया की फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। तड़प के प्रीमियर पर भी तान्या सुनील शेट्टी के पूरे परिवार के साथ नजर आई थी। सुनील ने अपने इंटरव्यू में के एल राहुल और तान्या को लेकर अपना बच्चा कहा था। उन्होंने कहा था कि तान्या बहुत ही सिंपल और प्यार लड़की है।
