ब्रह्मास्त्र की सफलता के बाद आलिया बनीं बॉलीवुड की नंबर वन एक्ट्रेस, देखें बॉक्स ऑफिस आंकड़े

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 01:35 PM IST

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म ब्रह्मास्त्र की सफलता से आलिया भट्ट ने एक बड़ी लकीर खींच दी। इस फिल्म की सफलता ने उन्हें पहले पायदान पर लाकर खड़ा कर दिया है।

सितंबर में रिलीज हुई आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार पारी खेली। फिल्म को भले ही दर्शक और क्रिटिक्स से मिली- जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। बायकॉट गैंग को ठेंगा दिखाते हुए नौ दिन में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये कमाए। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म ब्रह्मास्त्र की सफलता से आलिया भट्ट ने एक बड़ी लकीर खींच दी। इस फिल्म की सफलता ने उन्हें पहले पायदान पर लाकर खड़ा कर दिया है।

ब्रह्मास्त्र की सफलता के बाद आलिया बनीं बॉलीवुड की नंबर वन एक्ट्रेस, देखें बॉक्स ऑफिस आंकड़े

गौर करने वाली बात ये है कि इस साल अब तक उन्होंने जितनी भी फिल्मों में काम किया है वह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही हैं। इस साल अब तक उन्होंने जितनी भी फिल्मों में काम किया है वह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही हैं। इस साल आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी रिलीज हुई। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर 129.10 करोड़ का कलेक्शन किया था।

End of Feed