सिंकदर के बाद सलमान खान ने सूरज पंचोली संग मिलाया हाथ, कहा-"सुबह सूरज चमकेगा..."

सलमान खान ने सूरज पंचोली के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जो अब जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। साथ ही फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि एक्टर जल्द ही अगली फिल्म के लिए सूरज पंचोली के साथा हाथ मिलवाने वाले हैं।

सलमान खान कुछ समय पहले फिल्म सिकंदर (Sikandar) में नजर आए थे। लोगों को इस फिल्म की कहानी पसंद आई थी, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। अब हाल ही में सलमान खान ने सूरज पंचोली के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसे देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि भाईजान ने सूरज पंचोली के साथ अगले प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है।

Salman Khan joined hands with Sooraj Pancholi

Salman Khan joined hands with Sooraj Pancholi

फिल्म सिंकदर 200 करोड़ रुपये के बजट को भी नहीं पार कर पाई और केवल 197.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई। हाल ही में सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में सलमान खान के साथ सूरज पंचोली साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो में फिल्म हीरो का थीम सॉन्ग है चल रहा है। सलमान खान ने कैप्शन में "अभी रात है, सुबह सोराज चमकेगा। जवाब में सूरज ने लिखा-"लव यू सर।"

End of Feed