धर्मेन्द्र के बाद प्रेम चोपड़ा की बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में हुए एडमिट

Prem Chopra Hospitalized: बॉलीवुड एक्टर प्रेम चोपड़ा को लेकर ऐसी खबर सामने आई है कि लोग टेंशन में आ गए हैं। उनकी तबीयत अचानक से बिगड़ गई है। कुछ देर पहले ही धर्मेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बीच अब प्रेम चोपड़ा की सेहत खराब हो गई। एक्टर को मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

Prem Chopra Hospitalized: बॉलीवुड एक्टर प्रेम चोपड़ा को लेकर ये खबर सामने आई है कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है। कुछ देर पहले ही धर्मेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बीच अब प्रेम चोपड़ा की सेहत खराब हो गई। एक्टर को मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। वो पिछले तीन दिन से डॉक्टर्स की देखरेख में हैं और अच्छी तरह रिकवर हो रहे हैं। उनको लेकर ये कहा जा रहा है कि उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Prem Chopra Hospitalized

pic credit- instagram

प्रेम चोपड़ा की तबीयत बिगड़ी

90 साल के प्रेम चोपड़ा लंबे समय से फिल्मों से दूर चल रहे थे। प्रेम चोपड़ा की फैमिली की ओर से मिली जानकारी के अनुसार वह पिछले तीन दिन से लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी छाती में जकड़न होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रेम चोपड़ा के दमाद विकास भल्ला ने अमर उजाला से बातचीत में बताया है कि प्रेम चोपड़ा स्थिर है। उन्होंने कहा, 'डरने की कोई बात नहीं, वे रेगुलर चेक अप के लिए गए हैं।' बता दें कि प्रेम चोपड़ा ने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। लोग उनकी एक्टिंग को काफी पसंद करते हैं। आखिरी बार प्रेम चोपड़ा फिलम एनिमल में नजर आए थे। इस मूवी में रणबीर कपूर ने धमाल मचा दिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

End of Feed