तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद इस हसीना पर आया विजय वर्मा का दिल? एक साथ ऑनस्क्रीन दिखाएंगे रोमांटिक केमिस्ट्री

तमन्ना भाटिया से बेक्रअप के बाद अब विजय वर्मा को नया प्यार मिल गया है। ऐसी अफवाहें है कि दोनों रूमर्ड कपल जल्द ही एक फिल्म 'गुस्ताख इश्क' में रोमाटिंक केमिस्ट्री दिखाने वाले हैं। हाल ही में इन दोनों को एक कैफे के बाहर स्पॉट किया गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये अफवाह आग की तरह फैलने लगी।

विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया की जोड़ी को लोग काफी ज्यादा पसंद करते थे, लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया है। अब ऐसी अफवाहें है कि तमन्ना भाटिया से बेक्रअप के बाद विजय वर्मा को नया प्यार मिल गया है, जिसके बाद एक्टर को साथ में स्पॉट भी किया जाता है। आइए जानते हैं कि कौन है वो एक्ट्रेस जिससे एक्टर का नाम जोड़ा जा रहा है।

Vijay Varma

Vijay Varma

हाल ही में मुंबई में एक कैफे के बाहर विजय वर्मा और 'दंगल' फेम फातिमा सना शेख को एक दूसरे के साथ हंसते, गले मिलते देखा गया, जिसके बाद अफवाहों का बाजार तेज है गया और दोनों के रिश्ते की अफवाह आग की तरह फैलने लगी। विजय और फातिमा 'गुस्ताख इश्क' फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को विभु पुरी द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इसी सेट पर उनकी दोस्ताना बॉन्डिंग तेजी से चर्चा में आ रही है।

End of Feed