मलाइका अरोड़ा से अलग हुए Arjun Kapoor संग नाम जुड़ने पर Kusha Kapila ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'पता नहीं ये चीजें...'

Kusha Kapila on dating rumours With Arjun Kapoor: हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस कुशा कपिला (Kusha Kapila) ने बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) संग नाम जुड़ने पर बड़ा खुलासा करते हुए चुप्पी तोड़ दी है। जानिए क्या है इस रिश्ते की सच्चाई...

Kusha Kapila on dating rumours With Arjun Kapoor: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस कुशा कपिला (Kusha Kapila) के इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। कुशा कपिला को सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फैन्स फॉलो करते हैं। बीते कई दिनों से कुशा एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। इस बार उनका नाम बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) से जुड़ा है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कुशा कपिला ने अर्जुन कपूर संग डेटिंग की खबरों पर बड़ा खुलासा किया।

Kusha Kapila and Arjun Kapoor

फिल्मीज्ञान के साथ हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान कुशा कपिला को अर्जुन कपूर के लिए हैशटैग बनाने के लिए कहा गया था। अर्जुन कपूर का नाम सुनने के बाद कुशा कपिला थोड़ी देर चुप्पी साधे रहीं। इसके बाद उन्होंने 'कपूर' चुना। ऑनलाइन पर एक पुराना वीडियो भी खूब वायरल हो हो रहा है, जिसमें कुशा अर्जुन के साथ फराह खान के शो 'बैक बेंचर्स' में दिखाई दी थीं। इस समय कुशा कपिला और अर्जुन कपूर के रिश्ते में होने की अफवाहें उड़ रही हैं। इन अफवाहों को हवा तबसे मिली जब उन्हें करण जौहर की एक पार्टी में साथ में देखा गया था।

End of Feed